Advertisment

Adolf Hitler Suicide: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह ने आज ही के दिन की थी आत्महत्या, जानिए क्यों?

यहूदियों का नामो-निशान मिटाने का ख्वाब देखने वाला हिटलर 30 अप्रैल 1945 को बर्लिन में सोवियत सेनाओं से घिर गया, जिसके बाद खुद को गोली मार ली।

author-image
Bansal News
Adolf Hitler Suicide: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह ने आज ही के दिन की थी आत्महत्या, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। Adolf Hitler Suicide इतिहास में आज का दिन दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह की आत्महत्या का दिन है। आज 30 अप्रैल को ही दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह माने जाने वाले जर्मन नेता अडोल्फ हिटलर की मौत के दिन के तौर पर दर्ज है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Cyber Crime: आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट और साइबर क्राइम पर प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

1945 को सोवियत सेनाओं से घिर गया था हिटलर

दुनिया से यहूदियों का नामो निशान मिटा देने का ख्वाब देखने वाले जर्मन तानाशाह हिटलर Adolf Hitler Suicide ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।

आज यहां आपको बता रहे हैं कि इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख Adolf Hitler Suicide देश-दुनिया के इतिहास में किन महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्ज किए हुए है। उसका सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।-

Advertisment

यह भी पढ़ें- Obedullaganj Road Jam : 25 किमी तक लगा जाम,15 घंटे से फंसे है लोग , भूख प्यास से तरसे यात्री व वाहन चालक

इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख

1030: भारत में कई मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन।
1598: अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
1789: जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1870: भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
1896: आनंदमयी मां का जन्म।
1908: खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
1936: महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम रहने लगे।
1945: जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की। Adolf Hitler Suicide
1973: अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट काँड की ज़िम्मेदारी ली हालांकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
1975: वियतनाम युद्ध का अंत हुआ। तीन दिन के सत्तारूढ़ राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा।
1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर।
1991: अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर एक सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट। शताब्दी में पहली बार ऐसा हुआ।
1993: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान उस समय की दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेज़ को छुरा मारकर घायल कर दिया गया।
2020: हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से निधन।

यह भी पढ़ें- DC VS SRH: दिल्ली में कैपिटल्स की हार, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने मारी बाजी

Advertisment
Suicide Adolf Hitler Eva Braun German dictator
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें