Advertisment

Padma Awards 2022: जनरल रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण देखिए पद्म पुरस्कारों की पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। 17 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।

author-image
Bansal news
Padma Awards 2022: जनरल रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण देखिए पद्म पुरस्कारों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। 17 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है। Padma Awards 2022

Advertisment

किन्हें मिला पद्म विभूषण?
जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

पद्म भूषण सम्मान पाने वाली हस्तियां?
पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा।
कोरोनावायरस महामारी के दौर से देश को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले वैक्सीन निर्माताओं को भी सरकार ने पद्म भूषण सम्मान देने का फैसला किया है। देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक कृष्णा एल्ला और उनकी पत्नी सुचित्रा एल्ला को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा देशभर को कोविशील्ड वैक्सीन के जरिए कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक सायरस पूनावाला को भी पद्म वभूषण सम्मान दिया जाएगा।

किन-किन को पद्मश्री सम्मान?
पद्मश्री सम्मान पाने वालों में 107 नाम शामिल हैं, उनमें ओलंपिक गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल, भारत की फील्ड हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं अवनी लेखरा, लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नांग्याल, गायक सोनू निगम शामिल हैं।

Advertisment

 देखें पूरी लिस्ट 
4 को पद्म विभूषण सम्मान

  1. प्रभा अत्रे कला महाराष्ट्र
  2. राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
  3. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), सिविल सेवा उत्तराखंड
  4. कल्याण सिंह (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले उत्तर प्रदेश

17 लोगों को पद्म भूषण सम्मान

  1. गुलाम नबी आजाद, पब्लिक अफेयर्स जम्मू और कश्मीर
  2. विक्टर बनर्जी, कला पश्चिम बंगाल
  3. गुरमीत बावा (मरणोपरांत), कला पंजाब
  4. राजीव महर्षि, सिविल सेवा राजस्थान
  5. सत्य नारायण नडेला, व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
  6. सुंदरराजन पिचाई, व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
  7. साइरस पूनावाला, व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
  8. बुद्धदेव भट्टाचार्जी, सार्वजनिक मामले पश्चिम बंगाल
  9. नटराजन चंद्रशेखर, व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
  10. कृष्ण एला और मती, सुचित्रा एला (डुओ) व्यापार और उद्योग तेलंगाना
  11. मधुर जाफरी, अन्य-पाक संयुक्त राज्य अमेरिका
  12. देवेंद्र झाझरिया, खेल राजस्थान
  13. राशिद खान, कला उत्तर प्रदेश
  14. स्वामी सच्चिदानंद, साहित्य और शिक्षा गुजरात
  15. वशिष्ठ त्रिपाठी, साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
  16. संजय राजाराम (मरणोपरांत), विज्ञान और इंजीनियरिंग मेक्सिको
  17. सुश्री प्रतिभा राय, साहित्य और शिक्षा ओडिशा

107 लोगों को पद्मश्री सम्मान

  1. प्रहलाद राय अग्रवाल, व्यापार और उद्योग पश्चिम बंगाल
  2. प्रो. नजमा अख्तर, साहित्य और शिक्षा दिल्ली
  3. सुमित अंतिल, स्पोर्ट्स हरियाणा
  4. टी सेनका एओ, साहित्य और शिक्षा नागालैंड
  5. सुश्री कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना, (जोड़ी) कला उत्तर प्रदेश
  6. सुब्बान्ना अय्यप्पन, विज्ञान और इंजीनियरिंग कर्नाटक
  7. जे के बजाज, साहित्य और शिक्षा दिल्ली
  8. सिरपी बालासुब्रमण्यम, साहित्य और शिक्षा तमिलनाडु
  9. मद बाबा बलिया, सामाजिक कार्य ओडिशा
  10. संघमित्रा बंद्योपाध्याय, विज्ञान और इंजीनियरिंग पश्चिम बंगाल
  11. माधुरी बर्थवाल, कला उत्तराखंड
  12. अखोन असगर अली बशारत, साहित्य और शिक्षा लद्दाख
  13. डॉ. हिम्मतराव बावस्कर, मेडिसिन महाराष्ट्र
  14. हरमोहिंदर सिंह बेदी, साहित्य और शिक्षा पंजाब
  15. प्रमोद भगत, खेल ओडिशा
  16. एस बलेश भजंत्री, कला तमिलनाडु
  17. खांडू वांगचुक भूटिया, कला सिक्किम
  18. मारिया क्रिस्टोफर, बायर्स्की साहित्य और शिक्षा पोलैंड
  19. आचार्य चंदनाजी, सामाजिक कार्य बिहार
  20. मुक्तामणि देवी, व्यापार और उद्योग मणिपुर
  21. श्याममणि देवी, कला उड़ीसा
  22. खलील धनतेजविक (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा गुजरात
  23. सावजी भाई ढोलकिया, सामाजिक कार्य गुजरात
  24. अर्जुन सिंह धुर्वे, कला मध्य प्रदेश
  25. डॉ. विजयकुमार विनायक, डोंगरे मेडिसिन महाराष्ट्र
  26. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, कला राजस्थान
  27. धनेश्वर एंगती, साहित्य और शिक्षा असम
  28. सुश्री सुलोचना चव्हाण, कला महाराष्ट्र
  29. नीरज चोपड़ा, खेल हरियाणा
  30. शकुंतला चौधरी, सामाजिक कार्य असम
  31. शंकरनारायण मेनन चुंडायिल, स्पोर्ट्स केरल
  32. आदित्य प्रसाद दास, विज्ञान और इंजीनियरिंग ओडिशा
  33. डॉ. लता देसाई, मेडिसिन गुजरात
  34. मालजी भाई देसाई, पब्लिक अफेयर्स गुजरात
  35. बसंती देवी, सामाजिक कार्य उत्तराखंड
  36. लौरेम्बम बिनो देवी, कला मणिपुर
  37. एस दामोदरन, सामाजिक कार्य तमिलनाडु
  38. फैसल अली डार, खेल जम्मू और कश्मीर
  39. जगजीत सिंह दर्दी, व्यापार और उद्योग चंडीगढ़
  40. डॉ. प्रोकर दासगुप्ता, मेडिसिन यूनाइटेड किंगडम
  41. ओम प्रकाश गांधी, सामाजिक कार्य हरियाणा
  42. नरसिम्हा राव गरिकापति, साहित्य और शिक्षा आंध्र प्रदेश
  43. गिरधारी राम घोंजु (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा झारखंड
  44. शैबल गुप्ता (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा बिहार
  45. नरसिंह प्रसाद गुरु, साहित्य और शिक्षा ओडिशा
  46. गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत), कला आंध्र प्रदेश
  47. रयुको हीरा, व्यापार और उद्योग जापान
  48. सोसम्मा इयपे, अन्य – पशुपालन केरल
  49. अवध किशोर जड़िया, साहित्य एवं शिक्षा मध्य प्रदेश
  50. सौकार जानकी, कला तमिलनाडु
  51. तारा जौहर, साहित्य और शिक्षा दिल्ली
  52. वंदना कटारिया, खेल उत्तराखंड
  53. एच आर केशवमूर्ति, कला कर्नाटक
  54. ब्रह्मानंद सांखवलकर, स्पोर्ट्स गोवा
  55. विद्यानन्द सरेक, साहित्य और शिक्षा हिमाचल प्रदेश
  56. काली पाड़ा सरें, साहित्य और शिक्षा पश्चिम बंगाल
  57. डॉ. वीरस्वामी शेषिया, चिकित्सा तमिलनाडु
  58. प्रभाबेन शाह, सामाजिक कार्य दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
  59. दिलीप शाहनी, साहित्य और शिक्षा दिल्ली
  60. राम दयाल शर्मा, कला राजस्थान
  61. विश्वमूर्ति शास्त्री, साहित्य और शिक्षा जम्मू और कश्मीर
  62. तातियाना ल्वोव्ना शौमयान, साहित्य और शिक्षा रूस
  63. सिद्धलिंगैया (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा कर्नाटक
  64. रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट, साहित्य और शिक्षा आयरलैंड
  65. पी नारायण कुरुप, साहित्य और शिक्षा केरल
  66. अवनि लेखारा, स्पोर्ट्स राजस्थान
  67. मोती लाल मदन, विज्ञान और इंजीनियरिंग हरियाणा
  68. शिवनाथ मिश्र, कला उत्तर प्रदेश
  69. डॉ नरेंद्र प्रसाद मिश्रा (मरणोपरांत), चिकित्सा मध्य प्रदेश
  70. दर्शनम मोगिलैया, कला तेलंगाना
  71. गुरुप्रसाद महापात्र (मरणोपरांत), सिविल सेवा दिल्ली
  72. थविल कोंगमपट्टू ए वी.मुरुगईयन, कला पुडुचेरी
  73. आर मुथुकन्नमल, कला तमिलनाडु
  74. अब्दुल खादर नादकत्तिन, अन्य – जमीनी स्तर पर नवाचार कर्नाटक
  75. अमाई महालिंग नाइक, अन्य – कृषि कर्नाटक
  76. छेरिंग नामग्याल, कला लद्दाख
  77. ए के सी नटराजन, कला तमिलनाडु
  78. वी.एल. नघाका, साहित्य और शिक्षा मिजोरम
  79. सोनू निगम, कला महाराष्ट्र
  80. राम सहाय पांडे, कला मध्य प्रदेश
  81. चिरापत प्रपंडविद्या, साहित्य और शिक्षा थाईलैंड
  82. के वी राबिया, सामाजिक कार्य केरल
  83. अनिल कुमार, राजवंशी
  84. शीश रामन कला उत्तर प्रदेश
  85. रामचंद्रैया, कला तेलंगाना
  86. डॉ. सुनकारा वेंकट आदिनारायण राव, मेडिसिन आंध्र प्रदेश
  87. गामित रमीलाबेन रायसिंहभाई, सामाजिक कार्य गुजरात
  88. पद्मजा रेड्डी, कला तेलंगाना 100 गुरु तुल्कु रिनपोछे, अन्य – अध्यात्मवाद अरुणाचल प्रदेश
  89. अजीता वास्तव, कला उत्तर प्रदेश
  90. सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी, अन्य – अध्यात्मवाद गोवा
  91. डॉ. बालाजी तांबे (मरणोपरांत), चिकित्सा महाराष्ट्र
  92. रघुवेंद्र तंवर, साहित्य और शिक्षा हरियाणा
  93. डॉ. कमलाकर त्रिपाठी, चिकित्सा उत्तर प्रदेश
  94. ललिता वकील, कला हिमाचल प्रदेश
  95. दुर्गा बाई व्याम, कला मध्य प्रदेश
  96. जयंतकुमार मगनलाल व्यास, विज्ञान और इंजीनियरिंग गुजरात
  97. बडापलिन युद्ध, साहित्य और शिक्षा मेघालय
  98. काजी सिंह, कला पश्चिम बंगाल
  99. कोन्सम इबोम्चा सिंह, कला मणिपुर
  100. प्रेम सिंह, सामाजिक कार्य पंजाब
  101. सेठ पाल सिंह, अन्य – कृषि उत्तर प्रदेश
  102. विद्या विंदु सिंह, साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
  103. बाबा इकबाल सिंह जी, सामाजिक कार्य पंजाब
  104. डॉ. भीमसेन सिंघल, मेडिसिन महाराष्ट्र
  105. शिवानंद, अन्य – योग उत्तर प्रदेश
  106. अजय कुमार सोनकर, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी उत्तर प्रदेश
  107. एच आर केशवमूर्ति, कला कर्नाटक
Advertisment

padma vibhushan award 2022 Padma Vibhushan padma shri award 2022 list padma shri award 2022 padma shri award Padma Bhushan padma awards list 2022 padma awards 2022 winners list padma awards 2022 winners padma awards 2022 news padma awards 2022 list padma awards 2022 full list padma awards 2022 current affairs padma awards 2022 awardees padma awards 2022 Padma Awards 2021 padma awards Neeraj chopra national padma awards 2022 Kalyan Singh general bipin singh rawat Ex Chief Minister Kalyan Singh centre announces padma awards 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें