Advertisment

Bhopal News: लाल परेड मैदान पर आज गीता महोत्सव कार्यक्रम, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, इन मार्गों से जाने से बचें

Bhopal News: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इसके कारण सुबह 8.30 बजे से लाल परेड मैदान से ट्रैफिक परिवर्तन मार्ग से चलाया जाएगा।

author-image
Kushagra valuskar
Bhopal News: लाल परेड मैदान पर आज गीता महोत्सव कार्यक्रम, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, इन मार्गों से जाने से बचें

Bhopal News: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इसके कारण सुबह 8.30 बजे से लाल परेड मैदान से ट्रैफिक परिवर्तन मार्ग से चलाया जाएगा। वाहन डीबी मॉल तिराहा, लिलि चौराहा, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे से होते हुए लाल परेड की तरफ नहीं जा पाएंगे।

Advertisment

इन रास्तों पर ट्रैफिक का रहेगा दबाव

भोपाल ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लाल परेड मैदान की तरफ, डीबी मॉल तिराहे से जेल रोड और लिली चौराहे से जहांगीराबाद की तरफ ट्रैफिक ज्यादा रहेगा। इन रास्तों पर जाने से बचें।

यह भी पढ़ें:भोपाल में आज 6 घंटे तक की बिजली कटौती, टीटी नगर, सेमरा-आरिफ नगर पावर कट

बसों का बदलेगा रूट

टीटी नगर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से आने वाली गाड़ियां अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर 1, बोर्ड ऑफिस, मैदा मिल और सुभाष नगर आरओबी ब्रिज से आ-जा सकेंगी।

Advertisment

लाल परेड पर गूंजेंगे गीता के श्लोकों का स्वर

शहर में सबसे बड़ा आयोजन लाल परेड मैदान पर सुबह 10 बजे से होगा। यहां गीता के श्लोक पाठ के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए पांच हजार से अधिक लोग श्रीमद्भागवत गीता के तीसरे कर्म योग वाले अध्याय के श्लोकों का पाठ करेंगे। इस्कॉन बीवायसी भेल में गीता की 501 प्रतियों से गीता मंदिर बनाकर परिक्रमा की जाएगी। गीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोकों का पाठ किया किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव कैबिनेट, राइस मिलर्स को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, ये प्रस्ताव भी मंजूर

छात्र-छात्राएं और आचार्य होंगे शामिल

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजौरिया ने कहा कि लालपरेड मैदान पर गीता महोत्सव का आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृत विभाग, महाराजा विक्रमादित्य शोध संस्थान, परशुराम कल्याण बोर्ड और इस्कॉन के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं और आचार्य शामिल होंगे। यहां श्रीमद्भागवत गीता पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Advertisment
MP news Lal Parade Ground geeta mahotsav bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें