Advertisment

Gayatri Mantra Benefits: गायत्री मंत्र विद्यार्थी के लिए है महावरदान, जानें ये लाभ भविष्य बदल देगें

author-image
Bansal News
Gayatri Mantra Benefits: गायत्री मंत्र विद्यार्थी के लिए है महावरदान, जानें ये लाभ भविष्य बदल देगें

Gayatri Mantra Benefits :  (By Abhishek Parmar)  हमारे हिंदू परंपरा में इसका अधिक महत्व माना गया है, हम बचपन से सुनते आ रहे है.मन न लगे तो एक माला जाप करके मन को एकाग्र किया जा सकता है। ये हमारे देश में ही नहीं है बल्कि दुनिया भर के विद्यार्थियों में फैली हुई है, जो तनाव का अधिक कारण बना है. जिससे बच्चें तनाव में पहुंच जाते है और फिर गलत रास्ते की ओर जाने लगते है तो इससे खुद को एकाग्र करने के लिए गायत्री मंत्र बहुत लाभकारी होता है, यह मानसिक के साथ शारीरिक रुप में भी परिवर्तन में मदद करता है।

Advertisment

आपको बता दें कि नियमित रूप से गायत्री मंत्र को जपने के धार्मिक आधार के साथ वैज्ञानिक कारण भी है. आइए जानते है गायत्री मंत्र को जपने के कारणों के बारे में।

जाने क्या है गायत्री मंत्र का अर्थ (Know what is the meaning of Gayatri Mantra hindi meaning )

ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्

Advertisment

गायत्री मंत्र की महिमा जानने से पहले भलीभांति उसका अर्थ जानना आवश्यक है, तभी वह अधिक शुभफलदायी होता है। गायत्री मंत्र का अर्थ है कि उस प्राणस्वरूप, दुखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा का हम ध्यान करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें।

प्रतिदिन करे मंत्र जाप (Chant mantra daily hindi meaning)

गायत्री मंत्र का सात बार जाप करने से सभी परेशानियों का निवारण होता है। इतना ही नहीं आसपास की सभी नकारात्मक शक्ति भी दूर होती है। इतना ही नहीं ऋषि मुनियों ने गायत्री मंत्र को कामना पूर्ण करने वाला मंत्र बताया है। लेकिन इस मंत्र को विधिपूर्वक जपना चाहिए।

जाने गायत्री मंत्र की सही विधि (Know the correct method of Gayatri Mantra hindi meaning)

Advertisment

सूर्योदय से पहले उठकर स्नान ध्यान कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल पर आसन बिछाकर बैठ जाएं और तांबे के पात्र में गंगाजल लेकर बैठें। इसके बाद घी का दीया जलाएं और रुद्राक्ष की माला लेकर मंत्र का जप 108 बार करें। जब मंत्र समाप्त हो जाए तो इसके बाद इस पर गंगाजल घर पर छिड़कें।

विद्यार्थियों के लिए है इतना फायदेमंद (It is so beneficial for the students hindi meaning)

पढ़ने-लिखने वाले बच्चों के साथ यह आम समस्या होती है कि वे याद किया हुआ जल्दी भूल जाते है या फिर पढ़ाई में मन नहीं लगता है, यह माना गया है कि गायत्री मंत्र का उच्चारण करना उनके लिए बहुत ही लाभदायक होता है। जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर होती है उन विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र बहुत ही असरकारी होता है। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का उच्चारण इन सभी परेशानियों से छुटकारा तो दिलाता ही है साथ ही इससे ज्ञान में भी बढ़ोतरी होती है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें -

Triumph Speed 400: ट्रायम्फ स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400X का हुआ अनावरण, जानें कब होगा भारत में लॉन्च

DRONE DEAL: कांग्रेस ने प्रीडेटर ड्रोन सौदे की कीमतों पर उठाए सवाल, मामले में पूरी पारदर्शिता की मांग की

Gayatri Mantra Chant mantra Gayatri Mantra Benefits Gayatri Mantra hindi meaning
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें