Advertisment

Maha Kumbh 2025: आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे गौतम अदाणी, हनुमान मंदिर में माथा टेक कर संगम में लगाएंगे डुबकी

Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज प्रशासन के अनुसार बीते सोमवार की शाम छह बजे तक 55.96 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया। जिनमें दस लाख

author-image
Bansal news
Maha Kumbh 2025: आस्था की डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे गौतम अदाणी, हनुमान मंदिर में माथा टेक कर संगम में लगाएंगे डुबकी

Goutam Adani Maha Kumbh Mela: 13 जनवरी से शुरू हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उस्ताह देखने को मिल रहा है। इस महाकुंभ में 13 जनवरी से सोमवार 20 जनवरी सोमवार की देर रात तक करीब 9 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। इसी कड़ी में अब उद्योगपति गौतम अदाणी भी आज 21 जनवरी मंगलवार को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच चुके हैं। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी यहां इस्कॉन पंडाल के भंडारे में सेवा भी की।

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1881619441244627149

प्रयागराज प्रशासन के अनुसार बीते सोमवार की शाम छह बजे तक 55.96 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया। जिनमें दस लाख से अधिक कल्पवासी भी शामिल हैं। इसके अलावा महाकुम्भ की शरुआत से रविवार तक 8.26 करोड़ श्रद्धालु और सोमवार शाम 6 बजे तक के आंकड़े को अगर मिला लें तो कुल 9 करोड़ लोग महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1881586556924031423

अडानी हुए भंडारा सेवा में शामिल

जानकारी के मुताबिक, उद्योगपति गौतम अदाणी संगम में स्नान के बाद वहां स्थित इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में भी शामिल हुए। अदाणी समूह की पहल है कि इस महाकुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाए, वहीं दूसरी तरफ़ हर दिन अडानी समूह इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी ग्रुप एक लाख श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी कर रहा है। इस पहल की श्रद्धालु काफी प्रशंसा करते हुए साधुवाद दे रहे हैं।

श्रद्धालुओं की मदद में अदाणी ग्रुप

बताते चलें की इस महाकुंभ में आए देश भर से श्रद्धालुओं को भरप़ूर तरीके से मदद कर रहा है, श्रद्धालुओं की मदद के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं, उनकी आध्यात्मिक यात्रा को भी बेहद खास बना रही है।

Advertisment

इस महाकुंभ में अदाणी समूह समाज सेवा और धर्म के प्रति समर्पण का एक शानदार उदाहरण दे भर में प्रस्तुत कर रहा है। अदाणी समूह की पहल महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए न केवल मददगार बनी है, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे महांकुभ

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे। उन्होंने ने भी यहां आस्था की डुबकी लगाई है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वाकई में "यहां की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, सभी सुविधाएं हैं...मैं कई शिविरों में गया। मैं बहुत खुश हूं। योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार की व्यवस्थाएं वाकई अच्छी हैं, मैं प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।

https://twitter.com/ANI/status/1881575076535120253

Triveni Sangam rituals Sudha Murthy at Kumbh Mela spiritual journey Adani Prayagraj Maha Kumbha 2025 maha kumbh mela 2025 Kumbh Mela pilgrim services Goutam Adani Maha Kumbh Mela Gautam Adani Maha Kumbha free food distribution Kumbh Adani Group service at Kumbh
Advertisment
चैनल से जुड़ें