Advertisment

CG News: कसडोल में गार्डन अब भी अधूरा, 6 साल में निर्माण पर 50 लाख खर्च, आवारा मवेशियों का लगा जमावड़ा

कसडोल में बने गार्डन में अब खुले आम मवेशी घूम रहे हैं। 51 लाख की लागत से तैयार यह गार्डन अब जानवरों के लिए चारागाह बन गया है।

author-image
Agnesh Parashar
CG News: कसडोल में गार्डन अब भी अधूरा, 6 साल में निर्माण पर 50 लाख खर्च, आवारा मवेशियों का लगा जमावड़ा

बलौदा बाज़ार। कसडोल में बने गार्डन में अब खुले आम मवेशी घूम रहे हैं। 51 लाख की लागत से तैयार यह गार्डन अब जानवरों के लिए चारागाह बन गया है।

Advertisment

बता दें कि अब इस गार्डन का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।

2016 में मिली थी गार्डन को मंजूरी

बात 2016 की है जब कसडोल नगर पंचायत से गौरीशंकर विधायक विधानसभा अध्यक्ष बने इसी दौरान इस गार्डन की मांग की गई थी।

इसके लिए शासन से 75 लाख रुपए भी मंजूर किए गए थे।

इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 20 दिसंबर 2016 ठेकेदार को काम सौंपा गया इसकी अवधि 8 माह निर्धारित की गई थी। लेकिन यह अब तक कंप्लीट नहीं हो पाया है।

गार्डन की मांग अब भी अधूरी

नगर पंचायत कसडोल को बने अब लगभग 22 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं तब से गार्डन की मांग लोग करते आ रहे हैं, लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है।

Advertisment

publive-image

गार्डन की वर्तमान स्थिति खस्ताहाल

इस गार्डन की वर्तमान स्थिति यह है कि आहता निर्माण हो चुका है, जिसके भाले चोरी हो गए हैं। दरवाजा टूट गया है। मिट्टी फिलींग, पाथवे, लाइटिंग सभी सबूत के तौर पर टूटे दिख रहे हैं।

जिम्मेदारों ने दिया ये जबाव

इस संबंध में सचित साहू सीएमओ व जीत जांगड़े उप यंत्री से संपर्क करने पर पीआर ने बताया कि यह बहुत पुराना प्रकरण है।

ठेकेदार द्वारा काम क्यों नहीं कराया गया यह तो नहीं बता सकते।

लेकिन अब उसकी फाइल को ओपन कर फिर से प्रगति देख रहे हैं।

अब तक 50 लाख रुपए हुए खर्च

गार्डन की स्वीकृति 2016 में हुई थी, जिसकी लागत 75.44 लाख थी। इसमें अब तक 50.83 लाख खर्च किया जा चुका है और बचे कार्य को ठेकेदार द्वारा नहीं करने की बात कही गई है।

Advertisment

अभी इस गार्डन को पूर्ण करने नई निविदा जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इसी गार्डन के विस्तार के लिए एक करोड़ की स्वीकृति और मिली हुई है।

ये भी पढ़ें:

IGNOU Admission 2023: अब 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है स्टूडेंट्स, इग्नू ने बढ़ाई दाखिले की तारीख

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर अक्षरधाम का अमेरिका में हुआ उद्घाटन, जानें पूरी खबर

Advertisment

Delhi Weather Update: आज राजधानी में दिन के समय आसमान रहेगा साफ, जाने मौसम की अपडेट

NIA Raid: टेरर फंडिंग को लेकर बड़ा एक्शन, भोपाल के खानू गांव में NIA की रेड

PAK vs SL World Cup 2023: पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा बाबर आजम के 3000 रन का रिकार्ड, बाबर को छोड़ा पीछे

Advertisment

बलौदा बाज़ार न्यूज, कसड़ोल न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, कसडोल गार्डन, गौरीशंकर विधायक, नगर पंचायत कसडोल, Baloda Bazaar News, Kasdol News, Chhattisgarh News, Kasdol Garden, Gaurishankar MLA, Nagar Panchayat Kasdol

बलौदा बाज़ार न्यूज नगर पंचायत कसडोल छत्तीसगढ़ न्यूज गौरीशंकर विधायक कसडोल न्यूज कसडोल गार्डन Nagar Panchayat Kasdol Kasdol News Kasdol Garden Gaurishankar MLA chhattisgarh news Baloda Bazaar News
Advertisment
चैनल से जुड़ें