Advertisment

Ganpati Festival: मुंबई में होने लगी बाप्पा की विदाई, उत्सव के सातवें दिन इतनी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया।

author-image
Bansal News
Ganpati Festival: मुंबई में होने लगी बाप्पा की विदाई, उत्सव के सातवें दिन इतनी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

मुंबई। Ganpati Festival  मुंबई में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और देवी गौरी की 17,187 प्रतिमाओं को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।स्थानीय निकास के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उत्सव के सातवें दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Advertisment

इतनी विसर्जित हुई गणेश प्रतिमाएं

अधिकारी ने बताया कि 17,187 में से 15,243 प्रतिमाएं वे थीं जो घरों में स्थापित की गई थीं, जबकि 1,758 प्रतिमाएं वह थीं जो सार्वजनिक जगहों पर स्थापित की गई थीं। इनके अलावा देवी गौरी की 186 प्रतिमाएं थीं।

उन्होंने बताया कि 5,147 प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैयार किए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव 19 सितंबर को शुरू हुआ था।

28 सितंबर को होगा समापन

उत्सव का समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर होगा।अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस साल प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जलाशय तय किए हैं और 191 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें

World Cup 2023: पाकिस्तान की चिंता हुई खत्म, खिलाड़ियों को भारतीय वीजा हुआ जारी, ICC ने दी जानकारी

October School Holiday 2023: अक्टूबर में बच्चों की बल्ले-बल्ले, आएगी छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, ये रही लिस्ट

MP Elections 2023: शिवराज सरकार की बड़ी बैठक आज, कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Advertisment

Monsoon Farewell: जाते-जाते कई राज्यों को भिगो रहा है मानसून, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj ka Rashifal: आज है द्विपुष्कर योग, इस राशि के जातक कर सकते हैं नया निवेश, होगी कार्यसिद्धि, जानें अपना राशिफल

Mumbai lalbaugcha raja ganpati festival Ganpati viserjan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें