Advertisment

Gangster Tapan Sarkar: रायपुर से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर तपन सिंह, दुर्ग पुलिस कर सकती है बड़े खुलासे

Gangster Tapan Sarkar:दुर्ग पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दुर्ग पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार गैंगस्टर तपन को रायपुर से गिरफ्तार किया है.

author-image
Manya Jain
Gangster Tapan Sarkar: रायपुर से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर तपन सिंह, दुर्ग पुलिस कर सकती है बड़े खुलासे

Gangster Tapan Sarkar: दुर्ग पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. दुर्ग पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार गैंगस्टर तपन को रायपुर के चंपारण के पास स्टीट फॉर्म हाउस से  गिरफ्तार किया है.

Advertisment

खुर्सीपार पुलिस ने गैंगस्टर तपन से अन्य अपराध मे शामिल होने पर भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है.

 तपन सरकार सहित 6 लोग गिरफ्तार

होली में हुई शुभम राजपूत की हत्या के मामले में 9 महीने बाद गिरफ्तारी हुई है. बता दें तपन के साथ विद्युत चौधरी, प्रभाष सिंह, सतीश चंद्राकर, अन्नू दुबे के साथ फॉर्म हाउस का मालिक गिरफ्तार हुए हैं.

शुभम हत्याकांड में आरोपी सेवक के मेमोरेंडम बयान पर तपन सरकार को आरोपी बनाया गया है .

Advertisment

तपन सरकार सहित 6 लोगों को पुलिस लेकर कोर्ट पहुंची है.न्यायिक मजिस्ट्रेट अमृत दिनेश मिश्रा के कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

दुर्ग पुलिस ने घर पर मारा था छापा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के गैंगस्टर तपन सरकार के घर पर 3 जनवरी की शाम पुलिस ने छापा मारा था।

गैंगस्टर तपन सरकार एक साल पहले ही हत्या के आरोप में जेल से रिहा हुआ था।

Advertisment

पुलिस के पहुँचने से पहले ही गैंगस्टर वहां से फरार हो गया है। पुलिस गैंगस्टर तपन को खुर्सीपार हत्या और अवैध वसूली मामले में ढूंढ रही थी।

अवैध वसूली मामले में हुई थी हत्या 

कुछ समय पहले दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना इलाके में  सेवक निषाद ने शुभम राजपूत की हत्या कर दी थी। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सेवक निषाद ने बताया कि शुभम राजपूत गैंगस्टर तपन सरकार के नाम पर अवैध वसूली करता था।

Advertisment

होली के दिन अवैध वसूली के कारण हुए बीच विवाद में सेवक निषाद ने शुभम राजपूत की हत्या कर दी।

संबंधित खबर:

CG News: गैंगस्टर तपन के घर पुलिस ने मारा छापा, हत्या, अवैध वसूली मामले में है फरार

मामले में तपन की संलिप्तता

दुर्ग पुलिस ने शुभम राजपूत की हत्या में तपन सरकार की संलिप्तता की बात कही है। जिस वजह से पुलिस तपन की तलाश कर रही है।

Advertisment

पुलिस ने  तलाश के लिए बड़ी संख्या में पुलिस ने सोमवार को तपन सरकार के दुर्ग स्थित घर पर छापा मारा है।

लेकिन छापेमारी से पहले ही वो तपन मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

संबंधित खबर:

MP News: जबलपुर में ED की दबिश, सुखसागर फ्लैट के चौथी मंजिल में 2 घंटे चली कार्रवाई

Advertisment

एसएसपी ने कही ये बात

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने मामले के बारे बताया कि थाना खुर्सीपार क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हत्या हुई थी। इस मामले में तपन सरकार का हाथ होने की जानकारी है।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की तपन अपने घर आता जाता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसके घर में छापा मार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान घर से तपन सरकार  फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें: 

news Local gangster tapan sarkaar durg news durg chhattisgarh News Hindi Chhattisgarh chattisgarh news in hindi cg news in hindi CG news
Advertisment
चैनल से जुड़ें