Advertisment

Gang Rape: महिला के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Gang Rape: महिला के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस gang-rape-the-woman-was-gang-raped-by-the-lover-and-his-friends-the-police-in-search-of-the-accused

author-image
Bansal News
Gang Rape: महिला के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला पहले से ही शादी-शुदा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मामला बीते 5 अक्टूबर का बताया जा रहा है। ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 साल की महिला अपने मजूदर पति के साथ रहती है। यहां बीते दिनों महिला की बंटी नाम के एक लड़के के साथ दोस्ती हो गई थी। बंटी मुरैना के सिविल लाइन छोंदा का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के बीच दोस्ती गहरी और प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इसी दौरान बंटी का महिला के घर आना-जाना होने लगा। महिला ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि इसी साल मार्च से दोनों के बीच संबंध बने थे।

Advertisment

बीते मंगलवार का मामला 

बीते 5 अक्टूबर को बंटी और उसके दोस्त कप्तान, नरेश महिला के घर आए थे। थोड़ी देर बैठने के बाद कप्तान और नरेश ने महिला के साथ रेप किया। वहीं बंटी बैठकर तमाशा देखता रहा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो इसके पति को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी भी दी गई। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। भितरवार पुलिस ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल भी करा लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर ली है।

ग्वालियर की खबर क्राइम स्टोरी Pradesh Breaking PM Modi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP crime MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh ki taza khabar Gwalior ki taza khabar Gwalior crime gang-rape brutal rape brutal crime 36 year old married woman gang raped in Gwalior
Advertisment
चैनल से जुड़ें