Advertisment

Gang Rape: दो नाबालिगों समेत 5 लोगों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

author-image
Bansal News
Gang Rape: दो नाबालिगों समेत 5 लोगों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली। प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दो नाबालिगों समेत 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़ित महिला आदिवासी समाज की है और दातुन बेचने का काम करती है। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला विंध्य नगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी का बताया जा रहा है। आरोपियों ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला आदिवासी समुदाय की है और दातुन बेचने का काम करती है। बीते रोज पीड़ित महिला अपनी बहन के साथ दातुन बेचकर आ रही थी। इसके बाद महिला ने शराब पी और बीड़ी पीते हुए रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी। इसी दौरान उसे पांच आरोपियों ने घेर लिया। पांचों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।

Advertisment

महिला ने थाने जाकर दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद महिला ने अपनी बहन के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया है। महिला के साथ उसकी बहन भी मौजूद थी। जिसे आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा था। पुलिस को मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों की तलाश तेज कर दी और गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इन पांच आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को भी मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Singrauli women gang rape Singrauli gang rape Singrauli
Advertisment
चैनल से जुड़ें