Advertisment

Mahakal Mandir Samiti: गणेश धाकड़ फिर से महाकाल मंदिर के प्रशासक बने, दो दिन में दो प्रशासक बने

Mahakal Mandir Samiti: श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में एडीएम अनुकूल जैन की नियुक्ति के एक दिन बाद ही, गणेश धाकड़ को फिर से प्रशासक बनाया

author-image
Rohit Sahu
Mahakal Mandir Samiti: गणेश धाकड़ फिर से महाकाल मंदिर के प्रशासक बने, दो दिन में दो प्रशासक बने

Mahakal Mandir Samiti: श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक के रूप में एडीएम अनुकूल जैन की नियुक्ति के एक दिन बाद ही, गणेश धाकड़ को फिर से प्रशासक बनाया गया है। धाकड़ ने बुधवार रात को भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद पदभार संभाल लिया है। इससे पहले, मृणाल मीना को 10 अगस्त को शासन ने आदेश कर बालाघाट कलेक्टर बनाया गया था। इसके बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को आदेश जारी कर महाकाल मंदिर समिति का नया प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया था। मंगलवार को एडीएम जैन ने पद संभाल लिया था।

Advertisment

एक दिन बाद दूसरी नियुक्ति

एक दिन बाद ही बुधवार को शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने पूर्व में मंदिर समिति के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को प्रशासक के पद पर पदस्थ किया है। धाकड़ ने भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मंदिर समिति के प्रशासनिक भवन में पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। धाकड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुगम और सरल दर्शन सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काम किया जाएगा।

पहले भी काम का अनुभव

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में गणेश कुमार धाकड़ को 14 सितंबर 2021 को प्रशासक नियुक्त किया गया था, जिन्होंने 1 वर्ष 7 दिन के कार्यकाल में मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार और कई बदलाव किए थे। बाद में शासन ने 21 सितंबर 2022 को धाकड़ की सेवाएं वापस वित्त विभाग को स्थानांतरित कर दी थीं और उन्हें अस्थाई रूप से उज्जैन में सहायक संचालक कार्यालय में पदस्थ किया था।

यह भी पढ़ें: 1947 में आजाद नहीं हुआ था भोपाल: जिन्ना से थी नबाब की दोस्ती, 2 साल चली लड़ाई फिर बना भारत का हिस्सा

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें