Advertisment

Rashifal 7 Sep 2024: गणेश चतुर्थी के दिन इन पर बरसेगी गणपति की कृपा, क्या आपका नाम भी इसमें शामिल

Ganesh Chaturthi Rashifal 7 Sep: गणेश चतुर्थी पर इन पर बरसेगी गणपति की कृपा, क्या आपका नाम भी इसमें शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
Rashifal-7-Sep-2024

Rashifal-7-Sep-2024

Ganesh Chaturthi Rashifal 7 Sep 2024 :  शनिवार 7 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है. इस दिन ​राशि चक्र की 12 राशियों में कर्क राशि वालों को व्यापार में व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे है। तो चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद के अनुसार आपकी राशि क्या कहती है।

Advertisment

मेष, वृषभ , मिथुन और कर्क के लिए आज 07 Sep 2024 का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल – Mithun Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार का साथ प्राप्त होगा। कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। किसी नई योजना में निवेश करने के लिए दिन सही है। विदेश संबंधी कार्यों अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता से मन उद्विग्न रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना सफल होगी। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने के योग हैं।

वृष दैनिक राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया और सकारात्मक है। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा, विशेष कर माता का प्रेम। ग्रहों और नक्षत्रों के अनुकूल होने से विशेष धन-लाभ और आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपका संबंध उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ और भी मजबूत होंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

आज का मेष दैनिक राशिफल – Mesh Rashifal in Hindi

बिगड़े काम भी बन जाएंगे। पत्नी का का साथ मिलने से सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। पुराने बंद पड़े मुद्दे आज सुलझ जाने के योग हैं। लेकिन धन खर्च होने के योग हैं। मित्रों के संग समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिए दिन विशेष फलदायी है। आपको अपने वरिष्ठ रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। वे आपकी बात सुनेंगे और सहमत होंगे। आपका भाग्य प्रबल है।

Advertisment

कर्क दैनिक राशिफल – Kark Rashifal in Hindi

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लेकिन आज धन संभलकर खर्च करें। किसी व्यापार में निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता के विशेष योग हैं। व्यापार में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं तो अच्छी आमदनी होगी। लगातार मेहनत करते रहने से धन का प्रवाह बना रहेगा।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक  का राशिफल

सिंह दैनिक राशिफल – Simha Rashifal in Hindi

दूरस्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्र आप अपने रचनात्मक सोच को पूरा कर पाएंगे। अधिकारी वर्ग को मातहतों का सहयोग मिलेगा। गृहणियां घर के काम-काज में अधिक व्यस्त रहेंगी। सिंह राशि की जातकों के लिए दिन पारिवारिक उलझन उत्पन्न करेगा, विशेष कर बड़े भाई को कष्ट होने के योग हैं।  कोई नया व्यवसाय शुरू न करें या किसी कॉन्ट्रैक्ट की जल्दबाजी न करें।

कन्या दैनिक राशिफल – Kanya Rashifal in Hindi

महिलाएं घर की साज-सज्जा और सौन्दर्य पर खर्च करेंगी। लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर नया बिजनस शुरू करने की योजना बनेगी।कन्या राशि के जातक के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। दिन का पहला हिस्सा मानसिक उहापोह और निर्णय पर पहुंचने के लिए द्वन्द में बीतेगा, लेकिन दिन के दोपहर के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

Advertisment

Ganesh Chaurthi Murti Niyam: घर में विराजने हैं गणेश, कैसी होनी चाहिए मूर्ति, जान लें साइज, सूंड की दिशा और नियम

तुला दैनिक राशिफल – Tula Rashifal in Hindi

कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। मित्रों और सहयोगियों के साथ बातचीत करते समय धन से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। विदेश में बिजनस करने वालों के लिए धन समृद्धि के संयोग बन रहे हैं। तुला राशि के दिन बहुत अनुकूल और सकारात्मक है। इस राशि के जातक श्रेष्ठ मार्गों से धन प्राप्त करेंगे। छात्रों के ज्ञानकोश में वृद्धि के योग हैं। व्यापर से जुड़े जातकों को लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल – Vrishchik Rashifal in Hindi

नौकरीपेशा जातकों के कामकाज में शुरू में अड़चने आएंगी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता से सारे काम संपन्न हो जाएंगे। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को अधिक मेहनत करने के बाद आय के साधन में वृद्धि होगी। दोपहर बाद स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। चोट आदि का भय बना रहेगा। छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आएगा।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भ और मीन का राशिफल

धनु दैनिक राशिफल – Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए दिन विशेष लाभकारी है। किए हुए निवेश में आशा से अधिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आज सारे काम अच्छे से निपट जाएंगे। सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। लेकिन, देर रात किसी बुजुर्ग की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है।

मकर दैनिक राशिफल – Makar Rashifal in Hindi

यह आपके लिए भागदौड़ भरा दिन हो सकता है। संभव है कि कार्य पूर्ण करने संघर्ष अधिक हो। व्यवसाय से जुड़े जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे। मकर राशि के जातकों के लिए दिन उनके और परिवारजनों के स्वास्थ्य के लिए शुभ है। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। अकारण विवाद हो सकता है। आपके कुछ पुराने अटके काम पूरे होने के भी योग हैं, लेकिन वहीं धन-भाव में स्थित शुक्र पर चंद्रमा की दृष्टि है।

कुंभ दैनिक राशिफल – Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातक धन-प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे. सांसारिक सुख में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आप व्यवसाय से जुड़ा कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। लेकिन यह काम पार्टनरशिप में न करें। यह बाद में तनाव का कारण बन सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने की संभावना है। संतान कष्ट की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक मानसिक कलेश हो सकता है।  कार्यक्षेत्र में दिनभर भागदौड़ रहने के योग हैं, लेकिन सायंकाल राहत मिल मिलेगी। घर में शुभचिंतकों के आगमन होगा। सहकर्मियों के सपोर्ट से मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ  आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

ये भी पढ़ें:

 Ganesh Chaturthi: इस समय भूलकर भी न विराजें गणेश, स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त यहां देखे

daily horoscope dainik rashifal ganesh-chaturthi rashifal 7 sep rashifal 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें