Advertisment

Ganesh Chaturthi: भाजपा विधायक ने सीएम से किया अनुरोध, गणेश चतुर्थी के जश्न पर न लगाएं पाबंदियां

author-image
Bansal News
Ganesh Chaturthi: भाजपा विधायक ने सीएम से किया अनुरोध, गणेश चतुर्थी के जश्न पर न लगाएं पाबंदियां

विजयपुरा। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से अनुरोध किया कि वह कोविड-19 का हवाला देते हुए गणेश चतुर्थी या किसी अन्य हिंदू त्योहार के जश्न पर पाबंदी न लगाएं।यतनाल ने कहा, ''मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि अगर वह (गणेश उत्सव के दौरान) पाबंदी लगाते हैं तो मैं इसको नहीं मानने वाला। मैं यहां मौजूद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से कहता हूं कि अगर आप विजयपुरा में हिंदू त्योहारों के जश्न पर पाबंदी लगाते हैं, तो मैं चुप नहीं रहूंगा। आप मुझे चुप कराने के लिए गोली मार सकते हैं।'' उन्होंने सरकार पर 10,000 लोगों के कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने का आरोप लगाया और कहा कि जब गणेश उत्सव की बात आती है, तो प्रशासन कोविड-19 नियंत्रण के नाम पर कई पाबंदियां लगा देता है। यतनाल ने जिला अधिकारियों से कहा कि यदि वे वास्तव में कोविड-19 पर लगाम लगाना चाहते हैं तो बिना किसी पक्षपात के सभी त्योहारों पर पाबंदी लगाएं। विधायक ने यह भी दावा किया कि कोविड ​​​​-19 की तीसरी लहर का महाराष्ट्र की सीमा से लगे इस जिले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां टीकाकरण सबसे अधिक है और मामलों में काफी कमी आई है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP reaking News In Hindi Today MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Ganesh Utsav BJP MLA Bharatiya Janata Party Basavaraj Bommai
Advertisment
चैनल से जुड़ें