Advertisment

Lalbaugcha Raja: लालबाग के राजा के मस्‍तक पर सजा रिलायंस फाउंडेशन द्वारा अर्पित 20 किलो सोने का मुकुट, आप भी करें दर्शन

Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja: भारत के प्रसिद्ध राज्‍य महाराष्ट्र के मुंबई शहर में गणपति बप्‍पा का भव्य मंदिर स्थित है, जिसे लाल बाग

author-image
Aman jain
Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja

Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja

Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja: भारत के प्रसिद्ध राज्‍य महाराष्ट्र के मुंबई शहर में गणपति बप्‍पा का भव्य मंदिर स्थित है, जिसे लाल बाग के राजा के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर भारत के साथ-सा‍थ दुनिया में भी बेहद ही फेमस है। हर साल लाखों की संख्या में भक्‍त लाल बाग के राजा की झलक देखने के लिए मंदिर पहुंचते हैं।

Advertisment

ऐसे में इस साल 2024 की गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है। भक्‍त गणपति बप्‍पा के दर्शन करने यहां पहुंच रहे हैं। आपको बता दें इस बार बप्‍पा के मस्‍तक पर रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा चढ़ाया गया 20 किलो सोने का मुकुट लगा हुआ है।

इस मुकुट पर 16 करोड़ रुपये का खर्च होने की बात कही जा रही है। इस मुकुट में हीरे और अन्य कीमती पत्थर भी जड़े गए हैं। आप भी अगर बप्‍पा के दर्शन करना चाहते हैं तो आइए हम आपको एक झलक दिखाते हैं।

publive-image

यहां होती है प्रतिमा स्थापित

मुंबई शहर के लोअर परेल में पिटलाबाई चौल में लालबाग के राजा की प्रतिमा हर बर्ष स्थापित की जाती है। यह गणेश पंडाल मुंबई का सबसे प्रसिद्ध पंडाल माना जाता है। यहां बप्पा के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्त रोजाना आते हैं।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1831687393528648090

इसके साथ ही पूरे देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी यहां दर्शन करने पहुंचती हैं। आपको बता दें कि देश में 07 सितंबर से गणपति महोत्सव शुरू हो रहा है। यह 10 दिनों तक चलने वाला महोत्‍सव होता है। इन 10 दिनों में पूरे भारत के कोने-कोने में खूब उत्साह का माहौल रहता है। 10वें दिन धूमधाम से बप्पा का विसर्जन किया जाता है।

publive-image

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: रेसलिंग कोर्ट के बाद अब विनेश फोगाट की राजनीति में एंट्री, थामेंगी कांग्रेस का हाथ, बजरंग पुनिया के साथ

पहली झलक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

गणपति महोत्सव के मौके पर लालबाग के राजा गजानन सरकार (Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja) की मूर्ती की पहली झलक पाने के लिए यहां पर भक्‍तों की भारी संख्या में पहुंचे हैं। बप्‍पा की सामने आई पहली झलक मन को शांत कर देने वाली है। भगवान के सिर पर मुकुट है वह स्वर्णिम रंग का है।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि मूर्ति में बप्पा को चतुर्भुज दिखाया गया है। एक दाहिने हाथ में चक्र है तो दूसरे दाहिने हाथ से वह भक्तों को आर्शीवाद देते दिख रहे हैं। वहीं, उनके एक बाएं हाथ में भी शस्त्र है। महोत्सव के दौरान भगवान (Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaugcha Raja) का दर्शन करने के लिए यहां पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। गणेश उत्सव की शुरुआत इस सप्ताह शनिवार से होगी। इसके दो दिन पहले भक्तों को बप्पा की पहली झलक दिखाई गई।

publive-image

साल 1900 से होता आ रहा आयोजन

लालबाग के राजा की पंडाल की तैयारियां काफी समय पहले से की जाती हैं। मिली जानकारी की मानें तो यहां वर्ष 1900 के आसपास से इस उत्सव को निरंतर हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। वैसे पूरे महाराष्ट्र में इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन लालबाग के राजा का यह पंडाल सबसे खास माना जाता है।

बप्‍पा के दर्शन करने ऐसे जाएं

लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चिंचपोकली है, जो पंडाल से 17 मिनट की पैदल दूरी पर है। अगर आप पश्चिम रेलवे (Western Railway) से यात्रा कर रहे हैं, तो लोअर परेल स्टेशन पर उतरें और वहां से पंडाल की ओर जाएं। वहीं, मध्य रेलवे से आने वाले श्रद्धालु करी रोड स्टेशन पर उतरकर पंडाल पहुंच सकते हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त सुबह से देर रात तक लालबागचा राजा के दर्शन कर सकते हैं। दर्शन का समय सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक निर्धारित है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Poha Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बनाएं पोहा और गुड़ का स्वादिष्ट प्रसाद! जानें साउथ की ये फेमस रेसिपी

lalbaugcha raja Ganesh Chaturthi 2024 Lal bagh ke raja Lal bagh ke raja ki photo Ganesh Chaturthi 2024 Lalbaghcha Raja LalBagh Ke Raj Lalbaugcha Raja 2024
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें