Advertisment

Ganesh Chaturthi 2022 Vastu Tips : घर में भूलकर भी न रखें इस दिशा में सूंड वाली गणेशजी की प्रतिमा, जानें कौन सी गणेश प्रतिमा होती है शुभ

Ganesh Chaturthi 2022 Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें इस दिशा में सूंड वाली गणेशजी की प्रतिमा, जानें कौन सी गणेश प्रतिमा होती है शुभ Ganesh Chaturthi 2022 Vastu Tips: Do not keep the idol of Ganesha with trunk in this direction, know which is auspicious./pds

author-image
Bansal News
Ganesh Chaturthi 2022 Vastu Tips :  घर में भूलकर भी न रखें इस दिशा में सूंड वाली गणेशजी की प्रतिमा, जानें कौन सी गणेश प्रतिमा होती है शुभ

नई दिल्ली। गणपति चतुर्दशी की Ganesh Chaturthi 2022 तैयारियां चारों ओर जोरों-शोरों से चल रही हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व को बड़ी धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उत्सव पर श्रृद्धालुओं की कोशिश होती है कि (Ganesh Chaturthi) बप्पा के वस्त्र से लेकर भोग तक की सारी चीजें उनकी पसंद की हों। ताकि गणेश जी उनके सभी दुख दूर करें। लेकिन इसके अलावा भी कुछ खास बातें हैं। जिन्हें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। तभी बप्पा खुशी-खुशी आपके घर विराजेंगे और आपके दुख-कष्ट हरेंगे। आइए डालते हैं एक नजर इन खास तैयारियों पर।

Advertisment

इन बातों का रखें खास ख्याल (Keep These Things In Mind On Ganesh Sthapna)

1 — गणेश चतुर्थी पर गणपति को घर लाया जाता है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि सफेद मदार की जड़ या फिर मिट्टी से बनी गणेश जी मूर्ति को ही पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इसके अलावा सोना-चांदी, तांबे आदि से बनी प्रतिमा भी घर लाई जा सकती है। बस प्लास्टर ऑफ पेरिस या किसी अन्य मैटिरियल से बनी मूर्ति को पूजा में रखना अशुभ माना गया है। अत: कोशिश करें कि इस तरह की मूर्ति घर में न लाएं।

2. ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री की माने तो श्रीगणेश महाराज (Ganesh Maharaj) की बैठी हुई प्रतिमा ज्यादा शुभदायी होती है। ऐसे में गणपति की मूर्ति (Ganpati Murti) खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। इतना ही नहीं, ऐसी प्रतिमा वाले गणपति को किसी कार्य में आ रही रुकावटों को भी दूर करने वाला मानते हैं। हैं।

Advertisment

3. गणेश जी की बाईं ओर वाली सूंड को वाममुखी गणपति कहा जाता है। वाममुखी गणपति (Vaammukhi Ganpati) की मूर्ति घर पर लाना शुभ होता है। साथ ही इन्हें प्रसन्न करना भी आसान होता है। कहते हैं वाममुखी गणपति की पूजा आसान होती है। जबकि दाईं ओर सूंड वाले गणपति की पूजा के लिए विशेष नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है।

4. वैसे तो आजकल लोग फैशन के इस दौर में हर तरह की प्रतिमा भी घरों में लाने लगे हैं। लेकिन ऐसी मान्यता है कि गणपति की सफेद या सिंदूरी रंग (White or Sinduri Ganpati Colour Murti) की प्रतिमा लेना शुभ होता है। इस बार अगर बप्पा की मूर्ति घर में स्थापित करने की योजना बना रहे हैं तो कोशिश करें कि सफेद या सिंदूरी रंग की प्रतिमा ही हो।

5. ऑफिस के लिए गणपति लाते समय भी आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत हैं कार्यालय या दुकान के लिए खड़े हुए बप्पा ज्यादा शुभ माने जाते हैं। कहते हैं, ऐसी प्रतिमा का पूजन आपकी सफलता और तरक्की के द्वार खोल देता है।

Advertisment

6. नि:संतान दंपत्ति अगर संतान की प्राप्ति चाहते हैं तो उन्हें इस बार घर में गणपति के बाल रूप की स्थापना करना चाहिए। इससे गणपति उनकी प्रार्थना सुन सकते हैं।

नोट : इस लेख में दिए गए तत्व सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। इन पर अमल करने के पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें