Advertisment

Ganesh Chaturthi 2021: राजधानी में चतुर्थी पर सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगा कोई आयोजन, सरकार ने लगाई रोक

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोविड-19 महामारी Ganesh Chaturthi 2021 के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में गणेश चतुर्थी पर किसी...

author-image
Bansal News
Ganesh Chaturthi 2021: राजधानी में चतुर्थी पर सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगा कोई आयोजन, सरकार ने लगाई रोक

नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोविड-19 महामारी Ganesh Chaturthi 2021 के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में गणेश चतुर्थी पर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी है। डीडीएमए की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिए उपायुक्त यह सुनिश्चित करेंगे कि भगवान गणेश की प्रतिमाएं टेंट और पंडाल में स्थापित नहीं की जाएं।

Advertisment

इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी धार्मिक Ganesh Chaturthi 2021 अथवा सार्वजनिक स्थल पर लोगों की भीड़ जमा नहीं हो। बयान में कहा गया है कि किसी तरह का जुलूस निकालने की भी मंजूरी नहीं दी जाएगी। डीडीएमए ने लोगों से यह पर्व घरों में मनाने को कहा है।

बयान में कहा गया कि इसी माह गणेश चतुर्थी है और कोविड-19 के हालात तथा लोगों के इकट्ठा होने पर लगी पाबंदियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पर्व से जुड़ा कोई भी आयोजन सार्वजनिक तौर पर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डीडीएमए Ganesh Chaturthi 2021 ने राष्ट्रीय राजधानी में किसी प्रकार की भीड़-भाड़ और लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई हुई है।

हाल ही में संपन्न हुए जन्माष्टमी के पर्व पर भी लोगों को धार्मिक स्थलों में जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। डीडीएमए ने रामलीलाओं के आयोजन के बारे में फिलहाल Ganesh Chaturthi 2021 कोई निर्णय नहीं लिया है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50नए मामले सामने आए।

Advertisment

राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत है। यहां संक्रमण के 14,38,041 मामले सामने आए हैं, इनमें से 14.12 लाख से अधिक लोग संक्रमण Ganesh Chaturthi 2021 मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से 25,083 लोगों की मौत हो चुकी है।

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates latest news Latest Delhi NCR News in Hindi latest Bansal News hindi news update Ganesh Festival 2021 ganesh chaturthi 2021 Ganesh Chaturthi Eco Friendly Ganesh demand Eco Friendly Ganesh Delhi News Delhi NCR News in Hindi Delhi NCR Hindi Samachar ddma order ddma coronavirus india Coronavirus In Delhi coronavirus Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें