Advertisment

Gandhi Maidan Blast: एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, मोदी की हुंकार रैली में हुए बम धमाका मामले में नौ आरोपी दोषी करार

Gandhi Maidan Blast: एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, मोदी की हुंकार रैली में हुए बम धमाका मामले में नौ आरोपी दोषी करार Gandhi Maidan Blast: NIA court's big decision, nine accused convicted in the bomb blast case at Modi's Hunkar rally

author-image
Bansal News
Gandhi Maidan Blast: एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, मोदी की हुंकार रैली में हुए बम धमाका मामले में नौ आरोपी दोषी करार

पटना। पटना के गांधी मैदान में वर्ष 2013 में हुए बम धमाकों के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने नौ अभियुक्तों को बुधवार को दोषी करार दिया जबकि एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी घोषित किया।

Advertisment

विशेष लोक अभियोजक ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि एनआईए अदालत के विशेष न्यायधीश गुरविंदर मल्होत्रा ने 2013 को पटना के गांधी मैदान में सिलसिलेवार ढंग से हुए बम धमाकों मामले में इम्तेयाज अंसारी, मुजीबुल्लाह, हैदर अली, फिरोज असलम, नोमान अंसारी, इफ्तिखार, अहमद हुसैन, उमेर सिद्दिकी एवं अजहरुद्दीन दोषी करार दिया जबकि साक्ष्य के अभाव में फखरुद्दीन को बरी घोषित किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एनआईए ने 11 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था जिनमे से एक अभियुक्त की उम्र कम होने के कारण उसका मामला किशोर अदालत में हस्तांतरित हो गया था। उनके अनुसार बाकी बचे दस अभियुक्तों के खिलाफ एनआईए अदालत में सुनवाई चली । सिंह ने बताया कि अभियुक्तों को सजा के बिंदु पर एक नवंबर को मामले की फिर सुनवाई होगी ।

पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को आयोजित भाजपा की हुंकार रैली के मुख्य वक्ता तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी थे तथा मोदी सहित पार्टी के नेताओं के मंच पर पहुंचने के करीब 20 मिनट पहले मैदान में सिलसिलेवार धमाके हुए थे जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी थी एवं करीब सात दर्जन लोग जख्मी हो गए थे।

Advertisment
rally pm modi rally today pm modi rally in patna pm modi rally in bihar 2020 pm modi rally in bihar pm modi rally bhashan PM Modi Rally pm modi patna rally pm modi bihar rally 2020 PM Modi patna rally patna modi rally patna gandhi maidan blast patna gandhi maidan patna blast patana gandhi maidan bomb blast Narendra Modi Speech narendra modi rally narendra modi patna rally narendra modi (politician) narendra modi modi's rally in bihar modi rally modi hunkar rally hunkaar rally hoonkar rally gandhi maidan story gandhi maidan serial blast case gandhi maidan rally gandhi maidan patna gandhi maidan history gandhi maidan distance gandhi maidan bomb blast verdict gandhi maidan bomb blast gandhi maidan blast news Gandhi Maidan Blast gandhi maidan area gandhi maidan (location) gandhi maidan bomb blast in patna gandhi maidan bomb blast blast bihar rally
Advertisment
चैनल से जुड़ें