Advertisment

Gandhi Jayanti: सोनिया, राहुल सहित अन्य नेताओं ने बापू और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti: सोनिया, राहुल सहित अन्य नेताओं ने बापू और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को दी श्रद्धांजलि Gandhi Jayanti: Sonia, Rahul and other leaders pay tribute to Bapu and former Prime Minister Shastri

author-image
Bansal News
26/11 attack: राहुल गांधी ने मुंबई हमले में जान गंवाने वालों को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने बापू और शास्त्री की समाधि स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहुल गांधी ने किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए महात्मा गांधी एक कथन का उल्लेख किया।

Advertisment

उन्होंने ट्वीट किया, 'विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफ़ी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'जय जवान जय किसान था है और रहेगा। शास्त्री जी की सादगी व दृढ़ संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस के इस लाल को नमन! '

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1444141998450032646

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1444157113438195714

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, 'काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सत्याग्रह में, सोनभद्र के आदिवासियों व हाथरस की दलित लड़की के लिए न्याय की लड़ाई में व नफरत की विचारधारा के खिलाफ प्रेम की विचारधारा के उभरते स्वरों में बापू के सत्य, अहिंसा एवं न्याय के विचारों का परचम आज भी लहरा रहा है। विनम्र श्रद्धांजलि।'

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1444161422972178433

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1444176146283708418

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गांधी जयंती पर उनके एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, 'समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है! भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत शत नमन।'

Advertisment

महात्मा गांधी जयंती महात्मा गांधी गांधी जयंती ग्रीटिंग्स rahul gandhi twitter rahul gandhi on gandhi jayanti rahul gandhi comment on modi Mahatma Gandhi Jayanti mahatma gandhi Latest India News Updates Kisan Andolan india news in hindi Gandhi Jayanti Greatings Farmers protest Central government Bansal News bansal 2nd October Gandhi Jayanti 2 अक्टूबर गांधी जयंती
Advertisment
चैनल से जुड़ें