Advertisment

Gandhi Jayanti 2022 : कहां से आई थी महात्मा गांधी की लाठी? क्या आप जानते है?

author-image
deepak
Gandhi Jayanti 2022 : कहां से आई थी महात्मा गांधी की लाठी? क्या आप जानते है?

Gandhi Jayanti 2022 : महात्मा गांधी को जब जब याद किया जाता है तो एक तरफ उनके विचार सामने आते हैं तो दूसरी तरफ उनकी कुछ चीजें। जैसे कि गांधी जी का चश्मा, उनका चरखा, उनकी धोती और उनकी लाठी। ये कुछ ऐसी अहम चीजें हैं जिनके बिना गांधी जी को याद करना मुश्किल ही होगा। मगर क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर गांधी जी लाठी लेकर क्यों चलते थे? कहां से आई थी ये लाठी? आज गांधी जयंती के मौके पर हम आपको बताने जा रहे है लाठी से जुड़ी दिलचस्प कहानी...

Advertisment

गांधी की दांडी यात्रा

साबरमती आश्रम से दांडी गांव तक चली 400 किमी लंबी पैदल दांडी यात्रा के बारे में आपने पढ़ा ही होगा। इसी यात्रा से जुड़ी है महात्मा गांधी की लाठी वाली कहानी। सामान्य रूप से भी गांधी जी हर रोज 10-12 किमी पैदल चला करते थे। बताया जाता है कि उन्हें पैदल चलने का शौक था। मगर जिस वक्त गांधी जी अपनी दांडी यात्रा की तैयारी कर रहे थे तब मशहूर लेखक और स्वतंत्रता सेनानी काका कालेलकर उनसे मिलने आए। काका कालेलकर गांधी जी की इस इतनी लंबी पैदल यात्रा को लेकर चिंता में थे। इसी कारण उन्होंने गांधी जी को एक लाठी लेकर चलने की सलाह दी, जिससे यात्रा में उन्हें कुछ राहत मिले।

कालेलकर ने दी थी गांधी जी को लाठी

बताया जाता है कि काका कालेलकर ने गांधी जी को सिर्फ लाठी लेकर चलने की सलाह ही नहीं दी, वह उनके लिए लाठी लेकर भी आए थे। इसी लाठी से गांधी जी ने दांडी यात्रा पूरी की। इसी लाठी के सहारे उन्होंने नदियां, गांव और जंगल पार किए। यह बात भी जानने वाली है कि उनकी लाठी एक खास तरह की लकड़ी से बनी थी। ये लकड़ी जिस बांस से बनी थी वो कर्नाटक के समुद्री तट पर मलनाद इलाके में ही पाया जाता है।

who is kaka kalelakar unknown facts about gandhi ji quiz on gandhi jayanti 2022 mahatma gandhi jayanti status Mahatma Gandhi Jayanti Mahatma Gandhi Birthday mahatma gandhi kaka kalelkar happy gandhi jayanti status happy gandhi jayanti 2022 happy gandhi jayanti gandhi quiz 2022 gandhi ji lathi story gandhi jayanti whatsapp status gandhi jayanti status video gandhi jayanti status 2022 gandhi jayanti status gandhi jayanti speech gandhi jayanti quiz gandhi jayanti 2022 whatsapp status gandhi jayanti 2022 status Gandhi Jayanti 2022 Gandhi Jayanti freedom fighters dandi yatra Dandi March
Advertisment
चैनल से जुड़ें