/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/bansal-image.jpg)
Gandhi Jayanti 2020 (गांधी जयंती 2020): गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था | 2 अक्टूबर को जन्मे, मोहनदास करमचंद गांधी 'राष्ट्रपिता' (The Father of the Nation) बन गए और उन्हें बापू के नाम से जाना जाने लगा।
अफ्रीका से लौटने के बाद भारतवासियों की सेवा में जुटे
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पोरबंदर में पूरा करने के बाद राजकोट से मैट्रिक परीक्षा पास कर वकालत करने के लिए इंग्लैंड चले गए थे। वकालत करके लौटने पर उन्होंने वकालत यहां शुरू की। इसी के सिलसिले में उन्हें दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा। वहां भारतीयों की दुर्दशा देखकर वे बहुत दुखी हुए थे। इसके बाद ही उनमें राष्ट्रीय भावना जागी और वे भारतवासियों की सेवा में जुट गए। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की।
दुनिया को दिखाया अहिंसा का रास्ता
दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी ने देश को गुलामी से आजाद कराने के लिए जा जान लगा दिया था। उन्होंने समाज से नस्लीय और जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियां मिटाने में भी अहम योगदान दिया है। वे हमेशा कहते थे कि अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी ले ही नहीं सकती।
दुनिया के कई महान शख्सियत भी हुए प्रभावित
उनकी विचारधारा से भारत ही नहीं दुनिया के तमाम महान शख्सियत भी प्रभावित हुए थे। आज भी गांधी जी को उनके अहिंसा और सादगी के लिए लोग जानते हैं।
जैसा कि राष्ट्र ने महात्मा गांधी को उनकी 151 वीं जयंती पर याद किया है, यहां उनकी कुछ प्रसिद्ध प्रेरणादायक उद्धरण हैं:
- खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
- आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूंदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
- खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
- पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
- व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us