Advertisment

Ganapath Release Date: इस साल दशहरा पर दिखेगा टाइगर का जलवा ! टीजर वीडियो किया शेयर, देखें

अपकमिंग फिल्म 'गणपत' (Ganapath) की रिलीज डेट सामने आई है फिल्म दशहरा के मौके 20 अक्टूबर, 2023 को रिलीज किया जाएगी।

author-image
Bansal News
Ganapath Release Date:  इस साल दशहरा पर दिखेगा टाइगर का जलवा ! टीजर वीडियो किया शेयर, देखें

Ganapath Release Date: अपकमिंग फिल्मों का सिलसिला जहां पर जारी है वहीं पर डांसिंग मूव्स और एक्शन के धनी टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff) से जुड़ी खबर सामने आ रही है जिसे लेकर उनकी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' (Ganapath) की रिलीज डेट सामने आई है फिल्म दशहरा के मौके 20 अक्टूबर, 2023 को रिलीज किया जाएगी।

Advertisment

 पूजा एंटरटेनमेंट ने जारी की रिलीज डेट

आपको बताते चलें कि, पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म Ganapathकी रिलीज डेट की घोषणा की है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी Ganapath का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस टीजर में टाइगर का फर्स्ट लुक भी देखने को मिलता है। जिसके वीडियो में टाइगर श्रॉफ एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। इसके कोई शक नहीं कि टाइगर के फैंस को उनका मस्कुलर लुक बहुत पसंद आने वाला है। इसमें टाइगर की मोटी बाइसेप्स और फटी हुई अंडर शर्ट से एब्स दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं।

https://twitter.com/i/status/1628318559238774796

दो भागों में बनेगी फिल्म 

आपको बताते चलें कि, फिल्म दो भागों में बनेगी। यह पहला पार्ट होगा, जो दशहरा पर रिलीज हो रहा है। हालांकि, फिलहाल दूसरे पार्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। Ganapath हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

tiger shroff ganapath tiger shroff KRITI SANON ganapath release date ganapath first look ganapath film release date ganapath
Advertisment
चैनल से जुड़ें