Advertisment

Gaj Utsav 2023: जानिए भारतीय हाथी और अफ्रीकन हाथी में क्या अंतर होता है?

पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau - PIB) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर अपलोड किया है, जिसमें भारतीय हाथी और अफ्रीकन हाथी में अंतर को दर्शाया गया है.

author-image
Bansal News
Gaj Utsav 2023: जानिए भारतीय हाथी और अफ्रीकन हाथी में क्या अंतर होता है?

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार (7 अप्रैल, 2023) को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ‘गज उत्सव-2023’ (Gaj Utsav 2023) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने प्रकृति और मनुष्य के बीच के पवित्र रिश्ते को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में हाथियों को बहुत अधिक सम्मान दिया गया है। भारतीय संस्कृति में इसे समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

Advertisment

राष्ट्रपति यह भी रेखांकित किया कि हाथी भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु है। इसलिए, हाथियों की रक्षा हमारी राष्ट्रीय विरासत को संरक्षित करने की हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

‘गज उत्सव-2023’ के मद्देनजर, पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau - PIB) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर अपलोड किया है, जिसमें भारतीय हाथी और अफ्रीकन हाथी में अंतर को दर्शाया गया है. आइए जानते हैं, भारतीय हाथी और अफ्रीकन हाथी में क्या अंतर होता है?

भारतीय हाथी और अफ्रीकन हाथी में अंतर

[caption id="attachment_206998" align="alignnone" width="776"]bharatiya-aur-african-hathi-me-antar Image Source: PIB India Twitter Handle से साभार[/caption]

Advertisment

1. भारतीय हाथी की सूंढ़ के अंतिम सिरे पर केवल एक उभार या गांठ (Knob) होती है. जबकि, अफ्रीकन हाथी की सूंढ़ के सिरे पर दो गांठ (Knob) होती हैं.

2. भारतीय हाथी के माथे यानी ललाट (Forehead) पर दो छोटे-छोटे कूबड़नुमा संरचना होती है. लेकिन, अफ्रीकन हाथी के माथे पर केवल एक कूबड़ होती है.

3. भारतीय हाथी की कान का साइज़ अफ्रीकन हाथी की तुलना में छोटा होता है, जो हाथी के कंधे (Shoulder) को ढंक नहीं पाता है. जबकि, अफ्रीकन हाथी के कान कंधे को कवर कर लेते हैं.

Advertisment

4. भारतीय हाथी की पीठ थोड़ी ऊपर की और उभरी हुई यानी आर्क (Arch) की तरह होती है. इसके विपरीत अफ्रीकन हाथी की पीठ धंसी हुई होती है.

5. भारतीय हाथी के पिछले पांव में चार अंगूठे या उंगलियां (Toe) होते हैं, जबकि अफ्रीकन हाथी के इस पांव में केवल तीन ही उंगलियां होती हैं.

6. जहां तक अगले दोनों पांवों की बात है, तो आपको बता दें कि भारतीय हाथी के इस पांव में चार उंगलियां होती हैं और अफ्रीकन हाथी के अगले पांव् में चार या फिर पांच उंगलियां तक हो सकती हैं.

Advertisment

ये भी पढ़ें:

>> Good Friday 2023: कितना ‘Good’ होता है ‘गुड फ्राइडे’, जानिए शुभकामना संदेश देना चाहिए या नहीं

>> Watermelon : बच्चों को एक दिन में कितना तरबूज खाना चाहिए, क्या है खाने की सही उम्र, जानें

>> Shankh Benefits : केवल बजाने से ही नहीं, बल्कि घर में शंख रखने से भी मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक लाभ

Advertisment

भारतीय हाथी अफ्रीकन हाथी indian elephant indian and african elephant differnces gaj utsav 2023 african elephant
Advertisment
चैनल से जुड़ें