Advertisment

LPG Cylinder New Rates: क्रिसमस के पहले खुशखबरी, 39.50 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

LPG Cylinder New Rates: खुशखबरी, 39.50 रुपए सस्ता हुआ कर्मिशल गैस सिलेंडर, नई दरें आज यानि 22 दिसंबर शुक्रवार से लागू हो जाएंगी।

author-image
Preeti Dwivedi
LPG Cylinder New Rates: क्रिसमस के पहले खुशखबरी, 39.50 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

Commercial LPG Cylinder New Rates: क्रिसमस (Christamas 2023) से पहले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोलियम कंपनियों ने 22 दिसंबर को कर्मिशल सिलेंडर के दामों में 39.50 की कटौती की है। नई दरें आज यानि 22 दिसंबर शुक्रवार से लागू हो जाएंगी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisment

19 किलो के सिलेंडर पर कम हुए दाम

आपको बता दें बीते क्रिसमस से पहले व्यापारियों को बड़ी राहत दी गई है। साल के अंत में तेल पेट्रोलियम कंपनियों (OMCs) ने व्यापारियों के द्वारा उपयोग किए जाने वाले ने LPG ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। OMCs ने 19kg कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की। अब प्रति सिलेंडर पर लगभग 39.50 रुपये कम देने होंगे। नई कीमत आज 22 दिसंबर शुक्रवार से लागू हो गई हैं। हालांकि कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया है।

कहां कितने रेट

OMCs की ओर से Commercial LPG Cylinder की नई कीमतों के लागू होने के बाद अब राजधानी दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपए में मिलेगा। तो वहीं मुंबई में 1710 रुपए, कोलकाता में 1868.50 रुपए और चेन्नई में 1929 रुपए इसके लिए देने होंगे।

दिसंबर की शुरुआत में बढ़ी थी कीमत

आपको बता दें इसी महीने यानि दिसंबर की शुरुआत में इन क​मर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder New Rates) में 21 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। इसके 21 दिन बाद इसकी कीमत में कटौती हुई है। इसके पहले 16 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 57 रुपये घटाए गए थे। पिछले कुछ समय से लगभग हर महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव जारी है।

Advertisment
LPG cylinder price LPG Cylinder New Rates hindi news Commercial LPG Cylinder New Rates Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें