Advertisment

MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में निकलेगी बंपर भर्ती, इतने हजारों को मिलेगा रोजगार, होगा 50,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

MP Job News: मध्य प्रदेश में भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर आई है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) को मध्य प्रदेश की जमीन पसंद आ गई है।

author-image
Kalpana Madhu
MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में निकलेगी बंपर भर्ती, इतने हजारों को मिलेगा रोजगार, होगा 50,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

MP Job News: मध्य प्रदेश में निवेश और भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर आई है। पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) को मध्य प्रदेश की जमीन पसंद आ गई है। कंपनी यहां पर अपने पेट्रोकेमिकल प्लांट लगाने के लिए राजी हो गई है।

Advertisment

कंपनी सीहोर जिले के पास 800 हेक्टेयर जमीन पसंद कर ली है। इसके बाद सीहोर जिला प्रशासन ने इस जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। कंपनी के कामकाज शुरू करने के बाद यहां पर 15 से 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष (direct and indirect) रूप से रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी यहां 50,000 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

मिलेगी सारी सुविधाएं

कंपनी के प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद यहां पर बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं एमपीआईडीसी के द्वारा दी जाएगी। गेल यहां पर 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। अधिकारियों के अनुसार गेल (GAIL) का प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 5 से 6 साल में यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।

गेल देगा रोजगार

बता दें कि कंपनी शुरू होने के बाद कामकाज के लिए 15 से 20 हजार लोगों की भर्ती होगी। कंपनी सुचारु रूप से अपना काम चलाने के लिए लोगों की भर्ती करेगी। कंपनी खुलने के बाद यहां रोजगार के बहुत सारे अवसर खुलने वाले हैं।

Advertisment

क्या है गेल

गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत में गैस उत्खनन करने वाली शीर्ष तकनीकी संस्था है। यह एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है। गेल की स्थापना 1984 में हुई तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में बनाया गया।

गेल (GAIL) द्वारा भारत के साथ साथ विदेशों में भी कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। म्यांमार, वेनेजुएला व ईरान में परियोजनाएं आर्थिक तथा सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें