Advertisment

Gaganyaan: 21 अक्टूबर को होगी गगनयान की पहली परीक्षण उड़ान, इसरो की नई तैयारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान को अंजाम देगा।

author-image
Bansal News
Gaganyaan: 21 अक्टूबर को होगी गगनयान की पहली परीक्षण उड़ान, इसरो की नई तैयारी

नई दिल्ली। Gaganyaan विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान को अंजाम देगा।

Advertisment

अगले साल के अंत में यह होगा

अगले साल के अंत में मानव अंतरिक्ष उड़ान के दौरान भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से परीक्षण वाहन विकास उड़ान (टीवी-डी1) को अंजाम दिया जाएगा।

सिंह ने दी जानकारी

सिंह ने चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 मिशन में शामिल इसरो इंजीनियरों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि परीक्षण में मॉड्यूल को बाहरी अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करना, उसे पृथ्वी पर वापस लाना और बंगाल की खाड़ी में उतरने के बाद इसे पुन: प्रप्त करना शामिल है। उन्होंने बताया कि नौसेना ने मॉड्यूल को पुन: प्राप्त करने के लिए ‘मॉक ऑपरेशन’ पहले ही शुरू कर दिया है।

Advertisment
ISRO SPACE Gaganyaan first test flight
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें