Advertisment

Fukrey 3 Box Office Collection: फुकरो के जुगाड़ ने जोड़े करोड़ों रूपए, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

फुकरों की टोली वाली फिल्म फुकरे 3 ने रिलीज के 6वें दिन शानदार कलेक्शन किया है। जहां पर फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

author-image
Bansal News
Fukrey 3 Box Office Collection: फुकरो के जुगाड़ ने जोड़े करोड़ों रूपए, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

Fukrey 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड फिल्मों का सिलसिला जहां पर जारी है वहीं पर फुकरों की टोली वाली फिल्म फुकरे 3 ने रिलीज के 6वें दिन शानदार कलेक्शन किया है। जहां पर फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Advertisment

जानिए कितना और कैसा रहा कलेक्शन

आपको बताते चलें, फुकरे 3 कमाई के मामले में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही है जहां पर फिल्म ने 2 अक्टूबर को 11.69 करोड़ का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को बिजनेस में थोड़ी गिरावट आई। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 3 अक्टूबर को 4.75 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही फुकरे 3 ने रिलीज के 6 दिनों में  लगभग 59.92 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

जल्द ही करेगी 100 करोड़ का कलेक्शन

आपको बताते चलें, फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा चल रहा है इसके साथ ही फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ रूपए बटोर सकती है। इतना ही नहीं बता दें, फुकरे 3 ने ओपनिंग डे पर लगभग 8 करोड़ के साथ खाता खोला, तो वहीं पर पहले वीकेंड पर ही फुकरे 3 नें 55 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया।

फिल्म में भोली पंजाबन, चूचा और पंडित जी जैसे दिलचस्प किरदार फुकरे को टॉप फिल्मों में लाने के लिए प्रयास कर रहे है इतना ही नहीं फुकरे 3 को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है। फुकरे 3 की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में शामिल हैं।

Advertisment

Fukrey 3, Fukrey 3 Box Office, Fukrey 3 Box Office Collection, Fukrey 3 Collection, Fukrey 3 Box Office Day 6, Fukrey 3 Box Office Collection Day 6, Richa Chadha, varun sharma, pulkit samrat,

Richa Chadha Fukrey 3 Pulkit Samrat Varun Sharma Fukrey 3 Box Office Fukrey 3 Box Office Collection Fukrey 3 Box Office Collection Day 6 Fukrey 3 Box Office Day 6 Fukrey 3 Collection
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें