Advertisment

Frog Foam : मेढ़क का झाग सही करेगी आपकी त्वचा, रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस का दावा

कटी—फटी त्वचा के ट्रीटमेंट के लिए Research अब सिंथेटिक झाग की जगह मेढ़क का झाग उपयोग किया जा सकेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Frog Foam : मेढ़क का झाग सही करेगी आपकी त्वचा, रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस का दावा

नई दिल्ली। कटी—फटी त्वचा के ट्रीटमेंट के लिए Frog Foam अब सिंथेटिक झाग की जगह मेढ़क का झाग उपयोग किया जा सकेगा। आप ऐसा सुनकर जरूर चौंक रहे होंगे। पर ऐसा हो सकता है। दरअसल हाल ही में रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन में दावा किया गया है कि उभयचरों की चमड़ी (Amphibian Skin) को सिंथेटिक झागों (Synthetic Foams) के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस संबंध सिम्थसनियन मैग्जीन का मत दिया गया है कि जले—कटे स्थानों पर सिंथेटिक झागों द्वारा की गई उपचार प्रक्रिया शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।  वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि प्राकृतिक चमड़े में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो जली—कटी त्वचा (Skin) के पास पनपने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकती हैं।

Advertisment

वैज्ञानिकों का मानना है कि त्वचा के इलाज में सिंथेटिक फोम की तुलना में मेढ़क (Frog) का झाग अधिक कारगार साबित हो सकता है। यह बात मेंढक पर हुए अध्ययन से सामने आई है। जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया है कि उसके झाग (Frog Foam) में कुछ ऐसी विशेषताएं होती हैं जिससे त्वचा (Skin) पर बैक्टीरिया के पनपने की प्रक्रिया रूक जाती है।

मेढ़कों के झाग की क्या है खासियत
मेढकों का झाग (Frog Foam) एक ऐसा पदार्थ होता है जो उभयचरों के मिलाप के दौरान बनता है। इसे नर Royal Society Open Science resarch टुंगारा मेंढक से निकाला जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह झाग नर मेंढक के वीर्य (Frog Sperm) और मादा के द्वारा निकाले प्रोटीन की सूप का मिश्रण होता है। शोध में पाया गया है ​कि इस झाग की परत निषेचित होने वाले अंडों को जल्दी से सूखने से रोकता है। जो उसे शिकारी जीवों, पराबैंगनी विकिरणों, चरम तापमान और हानिकारक बैक्टीरिया (Bacteria) के कारण होने वाले नुकसान से बचाती है।

सिंथेटिक झाग का माना जा रहा है विकल्प
इस प्रोजेक्ट को सिंथेटिक झाग (Synthetic Foam) के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इसे ग्लासगो की स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी में माइक्रोबिअल बायोकैमिस्ट पॉल होस्किसोन और फार्मास्यूटिकल इंजीनियर दिमित्रोस लैम्प्रोऊ ने साल 2014 में शुरू किया था। इसमें होसकिसोन ने पाया कि मेंढक के झाग (Frog Foam) में बैक्टीरिया (Bacteria) कोलोनाइजेशन को रोकने की क्षमता सिंथेटिक झाग की अपेक्षा अधिक होती है। उनके अनुसार यह खोज एक सुरक्षित और अच्छी दवा देगी। जिसे बिना किसी डर के लगाया जा सकेगा।

Advertisment

सिंथेटिक फोम से बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा 
बाजार में कई तरह के सिंथेटिक झाग (Synthetic Foam) मौजूद हैं। परंतु इसके ज्यादा उपयोग से साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है। अध्ययन के अनुसार सिंथेटिक फोम दवाएं कुछ देर बाद असर करना बंद कर देती हैं। इसेेे लगाने से बार—बार पट्टी खोलने के कारण संक्रमण होने के (Infection) संभावना और बढ़ जाती है।
मेंढक के झाग (Frog Foam) को इलाज के लिए उपयोग लाना आसान नहीं हैं इसमें भी कई चुनौतियां हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि झाग से जानवर बहुत खराब वातावरण में अपने अंडों की रक्षा एक हफ्ते तक कर सकते हैं जो मिलाप के दौरान निलकता है। शोध में बताया गया है कि इस तरह का झाग केवल मेंढक (Frog) ही नहीं निकालते हैं। मेढ़क के अलावा स्पिटलबग इंसेक्टस और सियामीज फाइटिंग मछलियां भी इस तरह के झाग निकला सकती हैं।

Synthetic Foam skin disease skin care skin Science Royal Society Open Science resarch research Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP health Frog Foam Frog bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news bacterial growth on Skin adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें