Advertisment

Friendship: अगर आप भी करते है ये गलतियां तो तुरंत सुधर लें नहीं तो आप अपने सच्चे दोस्त खो देंगे

author-image
Bansal News
Friendship: अगर आप भी करते है ये गलतियां तो तुरंत सुधर लें नहीं तो आप अपने सच्चे दोस्त खो देंगे

Friendship . हमारी ज़िंदगी में दोस्तों का अहम महत्त्व रहता है। जब भी किसी मुसीबत में होते है तब दोस्त ही हमारे लिए सहारा बनते है और जब हम खुश होते है तो दोस्तों के साथ जिंदगी के अच्छे पलों को खुलकर जीते है। यही वजह है कि लोग दोस्त बनाते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कोशिश तो खूब करते हैं, लेकिन चाहकर भी उनके दोस्त नहीं बन पाते। दरअसल दोस्ती में आपकी पर्सनैलिटी और आदतें काफी अहम रोल निभाती हैं। आपके अंदर कुछ अच्छी आदतें ऐसी रहती है जिनसे प्रभावित होती है वहीं कुछ ख़राब आदतों से लोग आपसे दुरी भी बना लेते है। यहां हम आपको बताएंगे ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जिनसे आपको दूर रहना चाहिए।

Advertisment

कथनी और करनी में अंतर

अगर आप बात अलग तरह की करते है और काम उससे मेल नहीं खाते तो लोग आपको दोहरा व्यक्तित्व का आदमी समझेंगे और आप से दूरियां बना लेंगे अगर आप में भी ऐसी आदत है तो उसे फ़ौरन बदललें।

दूसरों की गलतियां न निकालें
कई लोगों में हमेशा दूसरों की गलतियां निकालने की आदत होती है। इस तरह के लोग हमेशा अपने साथियों, परिचितों की गलतियां निकालते हैं। ऐसी गलती करने से हमेशा बचना चाहिए।

सामने तारीफ और पीठ पीछे बुराई

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो किसी आदमी के सामने उसकी खूब तारीफ करते हैं, लेकिन पीठ पीछे उसकी जमकर बुराई करते हैं. ऐसे लोगों से कोई दोस्ती करना पसंद करता है।

Advertisment

दूसरों को ट्रोल करना

सोशल मीडिया पर कुछ लोग लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में दूसरों को ट्रोल्स करने लगते हैं। ऐसे लोग फॉलोअर्स तो बड़ा लेते है लेकिन आमने सच्चे दोस्त खो देते है

रिलेशनशिप फ्रेंडशिप दोस्ती अच्छी दोस्ती कैसे करें viral news trending news tips for friendship relationship offbeat news How to built good relationship how to built good friendship Good Friendship friendship tips Friendship bad habit for friendship
Advertisment
चैनल से जुड़ें