Advertisment

कोरोना से जीता भारत! आज से इन राज्यों में मिलेगी मास्क से आजादी

कोरोना से जीता भारत! आज से इन राज्यों में मिलेगी मास्क से आजादी Freedom from masks in these states including Delhi from today vkj

author-image
deepak
कोरोना से जीता भारत! आज से इन राज्यों में मिलेगी मास्क से आजादी

भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी होती जा रही है। महाराष्ट्र में मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। मुंबई नगर निगम ने घोषणा की है कि अब मुंबई के सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में सभी कोरोना प्रतिबंध हटा दिए गए है। लेकिन नगर निगम ने लोगों से अपील की है मास्क पहनें क्योंकि महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है.

Advertisment

क्यो हटा गए महाराष्ट्र में प्रतिबंध?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी आई है। इसी के चलते कोरोना के प्रतिबंधों में ढील दी गई है। शहर में अगर कोई बिना मास्क के पाया जाता है तो उससे किसी भी प्रकार का जुर्माना नही बसूला जाएगा। बता दें कि इससे पहले बिना मास्क के पाए जाने पर 200 रुपये का जुर्माना देना होता था महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान करते हुए कहा है कि 2 अप्रैल से मास्क पहनने की अनिवार्यता का आदेश वापस लिया जा रहा है।

दिल्ली में भी मास्क से मिली आजादी

मुंबई के अलावा दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी मास्क पहनने की अनिवार्यता से प्रतिबंध हटा दिया है आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। लेकिन लोगों से अपील की गई है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने क्योंकि महामारी अभी पूरी तरह से गई नही है। इससे पहले दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लिया जाता था।

Advertisment
चैनल से जुड़ें