Advertisment

Umesh Yadav: क्रिकेटर उमेश यादव के साथ धोखाधड़ी, पूर्व मैनेजर ने ठगे 44 लाख रूपए

Umesh Yadav: क्रिकेटर उमेश यादव के साथ धोखाधड़ी, पूर्व मैनेजर ने ठगे 44 लाख रूपए Umesh Yadav: Fraud with cricketer Umesh Yadav, former manager cheated Rs 44 lakh

author-image
Bansal News
Umesh Yadav: क्रिकेटर उमेश यादव के साथ धोखाधड़ी, पूर्व मैनेजर ने ठगे 44 लाख रूपए

Umesh Yadav: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश (Umesh Yadav) के साथ धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन खरीदी के नाम पर 44 लाख रूपए की ठगी क्रिकेटर यादव के साथ की गई है। खास बात यह है कि धोखाधड़ी का आरोप उनके दोस्त और पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे पर लगा है। इस मामले को लेकर उमेश ने नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisment

जानें क्या था मामला

क्रिकेटर उमेश यादव ने जमीन खरीदने के लिए अपने दोस्त और पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे को 44 लाख रूपए दिए थे। बताया जा रहा है कि जमीन का प्लॉट महाराष्ट्र के नागपुर में खरीदा जाना था। लेकिन पूर्व मैनेजर शैलेश ने यादव के नाम पर संपत्ति खरीदने की बजाए खुद के नाम पर ही जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। जैसे ही उमेश यादव को पता चला उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डीसीपी नागपुर अश्विनी पाटिल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "शैलेश ठाकरे ने यादव के नाम पर एक संपत्ति खरीदने के लिए 44 लाख रुपये लेने के बाद क्रिकेटर उमेश यादव को धोखा दिया। आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।" आरोपी मैनेजर की तलाश की जा रही है।

Advertisment
umesh yadav fast bowler umesh yadav duped of 44 lacs umesh yadav cheating umesh yadav cheat Umesh Yadav sports news Property Cheating Nagpur indian cricket team india cricket team cricketer umesh yadav cricket news cricket BCCI 44 lakhs
Advertisment
चैनल से जुड़ें