Advertisment

MP News: नरसिंहपुर कलेक्टर बताकर लोगों की लाखों रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

फर्जी आईएएस को गिरफ्तार पकड़ा गया युवक न केवल खुद को आईएएस बताता था बल्कि फोटो एडिट करके खुद प्रचारित कर रहा भी कर रहा था।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: नरसिंहपुर कलेक्टर बताकर लोगों की लाखों रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

जबलपुर। जिले के तिलवारा थाना इलाके से एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक न केवल खुद को आईएएस बताता था बल्कि फोटो एडिट करके खुद प्रचारित कर रहा भी कर रहा था। साथ यह युवक लोगों से नौकरी के नाम पर भी ठगी कर रहा था। जैसे इसकी जानकारी नरसिंहपुर कलेक्टर तक पहुंची उन्होंने मामले में जांच के आदेश दिए इसके बाद आरोपी का खेल सबके सामने आया।

Advertisment

लोगों को देता था नौकरी का झांसा

खुद को नरसिंहपुर का कलेक्टर बताने वाले नटवरलाल राहुल गिरी गोस्वामी को जैसे ही पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके झांसे में आए लोग अब खुलकर शिकायतें कर रहे हैं। एक शख्स ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि आरोपी राहुल गिरी गोस्वामी ने खुद को कलेक्टर बताया और नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे करीब 50 हजार की रकम ली थी।

फर्जी IAS के फर्जीवाड़े का खुलासा

इसी बीच पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह फोटो एडिट किया करता था और इसी एडिटिंग के जरिए ही वह खुद को कलेक्टर के रूप में प्रचारित करता था। उसने बताया कि वह जबलपुर के शास्त्री नगर इलाके में पिछले 6 माह से रह रहा है। इस दौरान आरोपी ने आसपास के लोगों को खुद के आईएएस में सेलेक्ट होने और नरसिंहपुर के कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने की खबर दी थी।

पुलिस ने आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार

दिलचस्प बात तो यह है कि खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाला राहुल गिरी गोस्वामी बाकायदा एक आलीशान इनोवा गाड़ी में सफर करता था। साथ ही लोगों पर अपना रसूख जमाने के लिए उसने अपनी किराए की कार पर  स्वास्थ्य अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन के पद की प्लेट भी लगवा रखी थी। पुलिस ने नकली आईएएस राहुल गिरी गोस्वामी को धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार तो किया ही है। साथ ही उसकी इनोवा गाड़ी भी जब्त कर लिया है।

Advertisment

सियाराम वेयरहाउस पर प्रशासन का छापा

जबलपुर के मझौली तहसील में बने सिया राम वेयरहाउस में अनियमितता का मामला सामने आया है। बुधवार को प्रशासन ने जब छापामार कार्रवाई की तो करीब 8 क्विंटल मूंग गायब पाई गई..एसडीएम सिहोरा धीरेंद्र सिंह के मुताबिक गोदाम में अमर लता एग्रीकल्चर कंपनी के जरिए समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जा रही है।

सीहोरा SDM ने गोदाम को किया सील

रिकॉर्ड के मुताबिक गोदाम में 40 हजार 234 क्विंटल मूंग होनी चाहिए थी। लेकिन छापेमारी के वक्त सिर्फ 32 हजार 223 क्विंटल मूंक ही पाई गई। प्रशासन ने जांच के बाद गोदाम को सील कर दिया है। मामले में गोदाम संचालक और ब्रांच मैनेजर की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ें:

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Blood Colour In Ocean: क्या समुद्र में खून का रंग दिखाई देता है हरा, जानिए ये रोचक फैक्ट यहां

चल, अचल संपत्ति क्या है? अगर नहीं है जानकरी तो, यहां जानिए दोनों में अंतर

Aaj ka Panchang: आज का पंचांग के साथ करें दिन की शुरूआत, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Advertisment

World Lion Day 2023: जंगल के राजा शेर और पर्यावरण को समर्पित दिवस से जुड़ी हर जानकारी

MP news jabalpur news मप्र न्यूज जबलपुर न्यूज़ Fake IAS Jabalpur Rahul Giri Tilwara police station तिलवारा थाना फर्जी IAS जबलपुर राहुल गिरी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें