Advertisment

Russia Ukraine crisis update: यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के चार और छात्र स्वदेश लौटे

Russia Ukraine crisis: यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के चार और छात्र स्वदेश लौटे four-more-students-from-madhya-pradesh-stranded-in-ukraine-returned-home

author-image
Bansal Desk
Russia Ukraine crisis update: यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के चार और छात्र स्वदेश लौटे

भोपाल। यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के चार और छात्र-छात्राएं रविवार को एयर इंडिया के विमान से भारत लौट आए। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले दो छात्र बुधवार को वापस आए थे। अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के बाद वहां फंसे मध्य प्रदेश के 163 छात्र-छात्राओं के परिजनों ने अब तक मुख्यमंत्री द्वारा स्थापित हेल्पलाइन पर संपर्क कर उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने के लिए मदद मांगी है।

Advertisment

मध्य प्रदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजोरा ने बताया कि काश्वी तारे (जबलपुर), आयुषी पटेल (खरगोन), सृष्टि चंद्र (इंदौर) और एस द्विवेदी (सीधी) एयर इंडिया की उड़ान एआई-1942 से रविवार तड़के करीब 2.45 बजे नई दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मध्य प्रदेश के छह छात्र-छात्राएं अब तक यू्क्रेन से भारत लौट आए हैं। उड़ान संख्या एआई-1942 ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी और इसके जरिये यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।

ukraine russia war ukraine russia tensions ukraine russia news ukraine russia conflict ukraine russia border ukraine russia ukraine news ukraine indian students ukraine crisis ukraine and russia ukraine student stuck in ukraine stranded indian students appeal Russia-Ukraine Crisis russia war ukraine russia vs ukraine war update live russia vs ukraine russia ukraine war russia ukraine tensions russia ukraine news russia ukraine conflict russia ukraine border russia ukraine russia declares war on ukraine Russia madhya pradesh students in ukraine indians students in ukraine indians stranded in ukraine indians in ukraine indian students stranded in ukraine indian students in ukraine war indian students in ukraine news indian students in ukraine INDIAN STUDENTS indian embassy in ukraine
Advertisment
चैनल से जुड़ें