Advertisment

Latur Road Accident BigBreaking: कार पुल से नीचे गिरने पर हुआ दर्दनाक हादसा ! 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोमवार को एक कार पुल से नीचे गिर गई जिसके कारण एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

author-image
Bansal News
Rajasthan Road Accident : नए वर्ष पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

लातूर।  महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोमवार को एक कार पुल से नीचे गिर गई जिसके कारण एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जाने क्या है हादसा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार एक शादी में शामिल होने के बाद पुणे से लातूर जिले के निलंगा शहर लौट रहा था, तभी सुबह करीब सात बजे लातूर-गुलबर्गा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 27 वर्षीय एक व्यक्ति और तीन बच्चे शामिल हैं। दो बच्चों की उम्र 10 वर्ष जबकि एक की उम्र 15 वर्ष थी।

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

सहायक पुलिस निरीक्षक नाना लिंगे ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलटकर पुल से नीचे गिर गई।'' उन्होंने बताया कि हादसे में दस वर्षीय लड़की और 40 वर्षीय महिला सहित एक अन्य घायल को लातूर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

road accident cctv road accident parbhani accident mumbai road accident maharashtra latur road accident Maharashtra Accident latur vallabhnagar bus accident latur st bus accident latur shivshahi bus accident latur bus accident latur accident Latur latest road accident car accident bus accident Accident Video accident on latur udgir road accident news accident near latur accident in maharashtra accident 8 car burnout after accident in latur
Advertisment
चैनल से जुड़ें