Advertisment

मानवता शर्मनाक : छिपकली के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

मानवता शर्मनाक : छिपकली के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार Four arrested for raping Bengal monitor lizard in Maharashtra vkj

author-image
deepak
मानवता शर्मनाक : छिपकली के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व में चार लोगों द्वारा कथित तौर पर बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कुकृत्य करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी वन अधिकारी ने दी है। घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव की है। वन अधिकारी के अनुसार चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिये आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

वन अधिकारी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वन अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान फॉरेस्ट रेंजर्स ने पाया कि आरोपियों ने एक बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया था। आरोपी की यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में कैदा थी। चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सह्याद्री टाइगर रिजर्व में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया, जिसमें उन्हें जंगल में घूमते देखा गया। चारों आरोपी चंदोली गांव में शिकार के लिए आए थे। आरोपियों के पास से संबंधित सबूत बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी अभी जमानत पर बाहर हैं।

बता दें कि बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक आरक्षित प्रजाति है। यदि आरोपी को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें 7 साल की कैद की सजा हो सकती है। बंगाल मॉनिटर एक बड़े आकार की छिपकली होती है जोकि भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पायी जाती है। यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहती है और इसकी कुल लंबाई लगभग 61 से 175 सेमी तक होती है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें