Advertisment

Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप होंगे गिरफ्तार! खुद बताया किस दिन होंगे गिरफ्तार

Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप होंगे गिरफ्तार! खुद बताया किस दिन होंगे गिरफ्तार Donald Trump: Former US President Trump will be arrested! He himself told on which day he would be arrested

author-image
Bansal News
Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप होंगे गिरफ्तार! खुद बताया किस दिन होंगे गिरफ्तार

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होंने का नाम नहीं ले रही। जहां पिछले 2 साल से उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन था जिसे अब हटा लिया गया है वहीं अब खबर है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप गिरफ्तार हो सकते है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क के अभियोजक कुछ महिलाओं को भुगतान किए गए धन से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने इन महिलाओं को यौन संबंधों के बदले में धन देकर मामले को सार्वजनिक नहीं करने को कहा था। इसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

शनिवार को अपने सोशल नेटवर्क ट्रुथ पर ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय से 'अवैध रूप से लीक' जानकारी से संकेत मिलता है कि 'रिपब्लिकन उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को अगले सप्ताह मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा।' जहां पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर सूचना दी है वहीं अपने समर्थकों से इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह भी कर दिया है।

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, मामला पोर्न स्टार डेनियल से जुड़ा है। जिनका पूरा नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। पोर्न स्टार के मुताबिक, करीब एक दशक पहले उनका डोनाल्ड ट्रंप से अफेयर था। हालांकि अफेयर की बात को ट्रंप ने इनकार किया था। अंत में बताते चलें कि साल 2017 से 2021 तक वह अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके है। वहीं एक बार फिर होने वाले आगामी अमेरिकी चुनाव में वह राष्ट्रपति पद का चेहरा हो सकते है।

Advertisment
डोनाल्ड ट्रंप टेपDonald Trump Tape डोनाल्ड ट्रंप केस डोनाल्ड ट्रंप World News in Hindi International News Donald Trump social media Donald Trump Sex Case Donald Trump Case Donald Trump Arrest Donald Trump
Advertisment
चैनल से जुड़ें