Advertisment

Former CM :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार

author-image
Bansal News
Former CM :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने शुक्रवार सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में बुलेटिन जारी किया जो आम तौर पर शाम में जारी किया जाता है। बुलेटिन में कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है। संस्थान ने बताया, 'हृदयरोग, तंत्रिकारोग, गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।' एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को हल्का दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह से बृहस्पतिवार शाम मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

Advertisment
up former cm UP Breaking News Kalyan Singh Uttar Pradesh Kalyan Singh UP Kalyan Singh former cm uttar pradesh Breaking News Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें