नई दिल्ली। Former PM Pandit Jawaharlal Nehru’s death anniversary कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि (Former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru’s death anniversary)पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेहरू को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘निधन के 58 वर्ष के बाद भी पंडित जवाहलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले रहा है। कामना है कि भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमारे कदमों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहें।’
#WATCH दिल्ली: ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/0jdvmbZPrE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2022
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता और भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि नेहरू अगस्त 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई 1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे।