Advertisment

मध्यप्रदेश कांग्रेस में घमासान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

MP के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर लगा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का अपमान करने का आरोप

author-image
Bansal news
मध्यप्रदेश कांग्रेस में घमासान, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

Digvijay Singh: मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा।

Advertisment

देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।

publive-image

इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें- मुंबई टोल टैक्स फ्री: चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आज रात से फ्री होंगे मुंबई से जुड़े 5 टोल

Advertisment

दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने दिग्विजय से कुछ युवा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया लेकिन वे नाराज हो गए और कहा कि पहले जाकर लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि, दिग्विजय सिंह ने मेरा बहुत अपमान किया लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूं इसलिए मैंने तब कुछ नहीं कहा। अपमान का उत्तर देते हुए मैने एक पत्र लिखकर उनकी जेब में रखकर उसे पढ़ने को कहा।

यह भी पढ़ें- पीएम इंटर्नशिप योजना: 90 हजार सीटों पर 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं ने इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन

Advertisment
Chief Minister Congress madhya pradesh Digvijay Singh mp congress mp formrer cm madhya pradesh formrer chief minister
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें