Advertisment

MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी ने कहा- प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी विंध्य जनता पार्टी, जल्द करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा

मप्र के विधानसभा चुनाव में अब नारायण त्रिपाठी की पार्टी भी उतरेगी। उनकी विंध्य जनता पार्टी प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी ने कहा- प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी विंध्य जनता पार्टी, जल्द करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा

भोपाल। मप्र के विधानसभा चुनाव में अब नारायण त्रिपाठी की पार्टी भी उतरेगी।

Advertisment

नारायण त्रिपाठी ने दावा किया है उनकी विंध्य जनता पार्टी प्रदेश की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति भी जल्द ही तय की जाएगी।

स्वंय की पार्टी चुनाव लड़ेंगे नारायण त्रिपाठी

बता दें कि नारायण त्रिपाठी के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं।

Advertisment

बता दें कि नारायण त्रिपाठी ने बीते दिनों बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह मैहर से ही कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं ।

लेकिन कांग्रेस पार्टी में त्रिपाठी शामिल नहीं हुए अब उन्होंने अपनी स्वंय की पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

हाल ही में उनकी पार्टी को निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

30 सीटों पर जल्द होगी उम्मीदवारों का ऐलान

मगंलवार को ही पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपना एक वीडियो जारी करके कहा था कि मैं विंध्य निर्माण के लिए लगा हूं ।

Advertisment

मुझे किसी राजनीतिक पार्टी से न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जनता के बीच जाएंगे। साथ वह स्वंय की विंध्य जनता पार्टी से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे।

साथ ही उनकी पार्टी विंध्य की 30 और प्रदेश की 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी भोपाल और इंदौर शहर में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Advertisment

मैहर में इस बार हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

मैहर विधानसभा से बीजेपी ने श्रीकांत चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं कांग्रेस ने मैहर से धर्मेश घई को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

ऐसे में अब नारायण त्रिपाठी भी चुनावी मैदान में हैं इससे मैहर में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

Mizoram Election: मिजोरम में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे प्रियंका, ये भी होगें शामिल

Car Loan: सस्ती EMI पर चाहते हैं कार लोन? ये बैंक करेंगे आपके सपनों को साकार

Advertisment

Telangana Politics: तेलंगाना में चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, राज गोपाल रेड्डी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

MP Elections 2023 में ‘बच्चे’ Vs दिग्गज! क्‍या कमाल दिखा पाएंगे युवा प्रत्याशी?

Assembly Election 2023: अभिनेता राजकुमार राव को चुनाव आयोग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया नेशनल आइकन

Advertisment

भोपाल न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र चुनाव 2023, नारायण त्रिपाठी, विंध्य जनता पार्टी, Bhopal News, MP News, MP Election 2023, Narayan Tripathi, Vindhya Janata Party,

विंध्य जनता पार्टी मप्र न्यूज मप्र चुनाव 2023 भोपाल न्यूज़ नारायण त्रिपाठी Vindhya Janata Party Narayan Tripathi MP news MP election 2023 bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें