पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का निधन, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और चार बार विधायक रह चुके रमाकांत तिवारी का गुरुवार की शाम निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते उन्होंने रीवा जिले के चाकघाट स्थित अपने निजी आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समूचे में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री रमाकांत तिवारी जी के निधन के समाचार को सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
.@BJP4MP परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री रमाकांत तिवारी जी के निधन के समाचार को सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 17, 2020
त्योंथर के पूर्व भाजपा विधायक रमाकांत तिवारी चार बार विधायक बने और मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। साल 2003 में उमा भारती की सरकार में उन्हें पशुपालन मंत्री का पद दिया गया था। साल 2013 में तिवारी आखिरी बार त्योंथर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। यह चौथा मौका था जब रमाकांत विधायक बने थे। तब रमाकांत तिवारी ने ब्राह्माण बहुल सीट पर कांग्रेस के रमाशंकर सिंह को हराया था।