Advertisment

Former Minister Kantilal Bhuria : कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदे को लेकर दी सफाई, कंगना रनौत पर भी बोले

विधानसभा में आज बजट सत्र शुरू हुआ। बजट सत्र में भाजपा और कांग्रेस समेत सभी विधायक शामिल हुए। बजट सत्र खत्म होने के बाद जब विधानसभा में मीडिया कांतिलाल भूरिया ने सफाई former Minister Kantilal Bhuria देते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

author-image
Bansal News
Former Minister Kantilal Bhuria : कांतिलाल भूरिया ने राम मंदिर के चंदे को लेकर दी सफाई, कंगना रनौत पर भी बोले

भोपाल। विधानसभा में आज बजट सत्र शुरू हुआ। बजट सत्र में भाजपा और कांग्रेस समेत सभी विधायक शामिल हुए। बजट सत्र खत्म होने के बाद जब विधानसभा में मीडिया कांतिलाल भूरिया ने सफाई former Minister Kantilal Bhuria देते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने ​कहा कि मैं खुद राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे दिया। उन्होंने कहा कि मैने उन लोगों को लेकर बयान दिया था जो फर्जी रसीद लेकर लोगों से चंदा ले रहे है। ​

Advertisment

ये दिया था बयान
आप को बता दें कि मध्यप्रदेश के झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का 2 फरवरी को सुर्खियों में आया था। उन्होंने राम मंदिर के चंदे को लेकर बयान दिया था। भूरिया ने कहा था कि कुछ लोग राम मंदिर का चंदा लेकर शाम को दारू पी जाते हैं। भूरिया के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई थी। भूरिया के जवाब में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी भूरिया के बयान पर नाराजगी व्यक्त की थी।

कंगना रनौत पर बोले भूरिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे ने विवादित बयान दिया था। पांसे ने कंगना को नाचने-गाने वाली कहा था। पांसे ने कंगना को लेकर आपत्तिनजनक बयान देते हुए कहा था कि वह तो नाचने-गाने वाली हैं। उन्हें सरकार की कठपुतली नहीं होना चाहिए। जिसके बाद कंगना ने भी पांसे को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मुलताई विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे के द्वारा दिए गए इस बयान पर जब मीडिया से कांतिलाल भूरिया से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान नहीं होना चाहिए।

Ram temple ram mandir donation receipt Ram Mandir Donation news Ram Mandir Donation mp news in hindi MP Breaking News latest mp news in hindi Kantilal Bhuria clarified Kantilal Bhuria kangana ranaut former Minister Kantilal Bhuria NEWS former Minister Kantilal Bhuria former minister donation Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें