/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Lok-Sabha-Chunav-2024-13.webp)
हाइलाइट्स
पोते के साथ वोट डालकर फंसे कमल पटेल!
फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो
कलेक्टर ने मांगा जांच प्रतिवेदन
Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कमल पटेल को अपने पोते के साथ वोट डालना भारी पड़ गया। आपको बता दें कि हरदा विधानसभा के एक मतदान केंद्र में कमल पटेल ने अपने पोते के साथ वोटिंग की और फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर दिए।
उधर इस पूरे मामले को लेकर हरदा कलेक्टर ने भी जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर आदित्य प्रताप सिंह ने इस मामले में जांच प्रतिवेदन मांगा है। खबर की मानें तो नियमों का उल्लंघन करने पर कमल पटेल पर FIR तक दर्ज हो सकती है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1789238334927065244
सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए फोटो
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Lok-Sabha-Chunav-2024-436x559.jpeg)
कमल पटेल द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए फोटो में वे मतदान केंद्र में वोट डालते नजर आ रहे हैं। फोटो को जब आप नीचे से देखेंगे तो इसमें आपको टेबल के नीचे दो लोग खड़े दिखेंगे। इसमें कमल पटेल के साथ उनके पोते उनके साथ खड़े हैं।
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Lok-Sabha-Chunav-2024-2-5-346x559.webp)
दरअसल ये पूरा मामला हरदा विधानसभा के एक (Lok Sabha Chunav 2024) मतदान केंद्र का है। इसका फोटो भी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। उधर इस पूरे मामले को लेकर हरदा कलेक्टर ने भी जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर आदित्य प्रताप सिंह ने इस मामले में जांच प्रतिवेदन मांगा है।
ये खबर भी पढ़ें: मणिशंकर अय्यर के बयान पर सियासत गर्म: CM मोहन ने कहा- पाकिस्तान इतना ही पसंद है तो वहीं जाकर चुनाव लड़ो
कमल पटेल पर दर्ज हो सकती है FIR
खबर की मानें तो नियमों का उल्लंघन करने पर कमल पटेल पर FIR तक दर्ज हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भोपाल लोकसभा सीट पर भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। इसमें बीजेपी के एक नेता ने अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवाया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
इस मामले को लेकर न सिर्फ बीजेपी नेता पर केस दर्ज हुआ, बल्कि मतदान के केंद्र के पीठासीन अधिकारी समेत पूरी पोलिंग पार्टी को निलंबित भी किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें: जमीन के पीछे खूनी संघर्ष: कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, दो की मौत, दर्जनभर घायल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us