Advertisment

CG Election News: पूर्व मंत्री गणेशराम भगत छग बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने नगाड़ा बजा कर की टिकट की मांग

छत्तीसगढ़ के जशपुर में टिकट को लेकर पूर्व मंत्री गणेशराम भगत और उनके समर्थकों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.

author-image
Bansal news
CG Election News: पूर्व मंत्री गणेशराम भगत छग बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने नगाड़ा बजा कर की टिकट की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद अंदरूनी असंतोष भी उभर कर सामने आने लगा है. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के जशपुर में टिकट को लेकर पूर्व मंत्री गणेशराम भगत और उनके समर्थकों ने छग बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और टिकट की मांग की.

Advertisment

इससे पहले गणेशराम भगत का एक विडियो भी आ चुका है. जिसमें उनहोंने कहा है कि जशपुर विधानसभा से टिकट न मिलने से वे नाराज हुए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रायपुर में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने नगाड़ा बजायेंगे और टिकट की मांग करेंगे।

रो पड़े गणेशराम भगत

पूर्व मंत्री गणेशराम भगत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह रोते हुए कार्यकर्ताओं को सबोधित कर रहे हैं.

बता दें, छत्तीसगढ़ में बीजेपी प्रत्याशियों लिस्ट जारी होने के बाद टिकट को लेकर बीजेपी में अंदरूनी अंसतोष और घमासान बढ़ता हुआ दिख रहा है.

Advertisment

इस वजह से रो पड़े पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री गणेशराम भगत ने टिकट न मिलने पर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को सबोधित किया। इस दौरान वे टिकट न मिलने से दुखी होकर रो पड़े.

गौरतलब है कि जशपुर से 3 बड़े नेता टिकट की दावेदारी पेश कर रहे थे. इनमें जनजातीय समूह के बड़े नेता गणेशराम भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत और जनपद अध्यक्ष शारदा प्रधान शामिल थे.

इन तीन नामों कोलेकर सर्वे की गई, थी जिसमें रायमुनि भगत को ज्यादा समर्थन मिला.

Advertisment

बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन

पूर्व मंत्री गणेशराम भगत को जशपुर विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज सैकड़ों समर्थक आज जशपुर से रायपुर पहुंचे. वे प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे थे.

समर्थकों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सामने नगाड़ा बजा कर विरोध जताया. समर्थकों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गणेशराम भगत टिकट देने की मांग की.

ये भी पढ़ें:

Best Exercise For Lower Back Pain: क्या आप भी करते है 9 टू 6 जॉब, इस योग से पाएं पीठ दर्द की समस्या से छुटकारा

Advertisment

CG News: करोड़ों की लागत से बनने वाले अस्पताल भवन में भ्रष्टाचार, अफसरों के निर्देश पर ढहाए गए पिलर

Karwa Chauth Jewellery Designs: इन ज्वेलरी सेट डिजाइन से खुद को बनाएं क्लासी, लोग कहेगें करवा चौथ का चांद

Health Update: खाना खाने में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, भूलकर भी ना करें ये चूक

Advertisment

Night Shift Duty: क्या आप भी करते हैं नाइट शिफ्ट? Memory Loss का हो सकता है खतरा

former minister ganesh ram bhagat, cg election news in hindi, chhattisgarh bjp state office, cg election 2023 news, bjp leader ganesh ram bhagat, jashpur bjp ticket

jashpur bjp ticket former minister ganesh ram bhagat chhattisgarh bjp state office cg election news in hindi cg election 2023 news bjp leader ganesh ram bhagat
Advertisment
चैनल से जुड़ें