Advertisment

भारी पड़ी करतूत: उज्जैन में संतों को ठगने वाली पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Ujjain News: भारी पड़ी करतूत, उज्जैन में संतों को ठगने वाली पूर्व महामंलेश्वर मंदाकिनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

author-image
Preetam Manjhi
भारी पड़ी करतूत: उज्जैन में संतों को ठगने वाली पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

हाइलाइट्स

  • पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी गिरफ्तार
  • अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही हुई गिरफ्तारी
  • संत से साढ़े 7 लाख रुपए ठगने का आरोप
Advertisment

Ujjain News: उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है, निरंजनी अखाड़े की पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि मंदाकिनी पुरी ने एक महंत को महामंडलेश्वर बनाने का झांसा देकर उसके साथ साढ़ें 7 लाख रुपए की ठगी की थी।

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही हुई गिरफ्तारी

चिमनगंज पुलिस (Ujjain News) ने 6 मई को मंदाकिनी के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसके बाद मंदाकिनी ने कीटनाशक पी लिया था। कीटनाशक पीने के बाद मंदाकिनी का उपचार जिला अस्पताल मे चल रहा था।

Advertisment

आज यानी मंगलवार को सुबह जैसे ही मंदाकिनी पुरी की अस्पताल से छुट्टी हुई, वैसे ही पुलिश ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले निरंजनी अखाड़े ने भी कार्रवाई करते हुए मंदाकिनी से महामंडलेश्वर का पद ले लिया था। इसके बाद अखाड़े से निष्कासित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: MP Board Original Marksheet 2024: 10वीं 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Advertisment

संत सेसाढ़े 7 लाख रुपए ठगने का आरोप

चिमनगंज पुलिस के मुताबिक महंत सुरेश्वरानंद गिरि की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई। सुरेश्वरानंद गिरि कमेड रोड पर महामाया आश्रम को संचालित करते हैं। कुछ दिनों पहले मंदाकिनी पुरी और उसके सहयोगी अश्विनी चौधरी जो कि हरिद्वार उत्तराखंड निवासी है।

दोनों ने मिलकर झांसे में लेकर पंचायती निरंजनी अखाड़े को महामंडलेश्वर बनाने को कहा। इसके एवज में साढ़े 7 लाख रुपए ऐठ लिए। इसके बाद टालते रहे। महंत को न तो कोई उपाधि मिली और न ही उनके पैसे उनके पास पहुंचे।

महंत ने निरंजनी अखाड़े में पता किया तो जानकारी लगी कि महामंडलेश्वर बनाने के लिए कोई राशि नहीं लगती। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी: खाटूश्याम, वैष्णोदेवी दर्शन के लिए चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

Advertisment
चैनल से जुड़ें