/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-01-02-at-11.18.39.jpeg)
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता सरदार बूटा सिंह (Sardar Buta Singh) का शनिवार को निधन हो गया। बूटा सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद शनिवार को 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जन्म पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में 21 मार्ज 1934 को हुआ था।
https://twitter.com/ANI/status/1345229392306311168
सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा (Lok Sabha) के लिए चुने गए। वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता थे उन्हें दलितों का मसीहा भी कहा जाता था। राजीव गांधी की सरकार में साल 1986 से 1989 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे। इससे पहले राजीव गांधी की सरकार में ही 1984 से 1986 तक कृषि मंत्री का पदभार संभाला था। साल 2004-2006 तक बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। 2007 से 2010 तक मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
सरदार बूटा सिंह की मौत को कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि सरदार बूटा सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बूटा सिंह के परिजनों ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें