Advertisment

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ग्राम रामपुर पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल स्वर्गीय सिंह के परिवारजनों से मिल कर शोक संवेदनाएं प्रकट की।

author-image
Bansal News
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ग्राम रामपुर पहुंचकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल स्वर्गीय सिंह के परिवारजनों से मिल कर शोक संवेदनाएं प्रकट की।

Advertisment

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री और 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में उन्होंने देश और प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन हिमाचल प्रदेश सहित कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से हमने अपने एक वरिष्ठ नेता को हमेशा के लिए खो दिया।

सीएम बघेल ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का छत्तीसगढ़ से भी निकट का संबंध था। वे केन्द्रीय इस्पात मंत्री के रुप में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यक्रम में आए थे। उन्हें हम सब बहुत ही मिलनसार व्यक्ति के रुप में जानते हैं। बघेल ने इस अवसर पर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से जुड़े संस्मरणों को भी याद किया।

Rampur village in Shimla News mortal remains Late Virbhadra Singh former Himachal Pradesh cm Virbhadra Singh passes away former Himachal Pradesh CM former Himachal Pradesh Chief Minister district of Himachal Pradesh Chief Minister Bhupesh Baghel Chief Minister
Advertisment
चैनल से जुड़ें