Advertisment

Vs Arunachalam: DRDO के पूर्व डायरेक्टर जनरल वी एस अरुणाचलम का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया।

author-image
Bansal news
Vs Arunachalam: DRDO के पूर्व डायरेक्टर जनरल वी एस अरुणाचलम का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व महानिदेशक वी.एस. अरुणाचलम के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से वैज्ञानिक समुदाय तथा सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आया है। अरुणाचलम का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया।

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी ने की ट्वीट 

उनके परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे। मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘डॉ. वी.एस. अरुणाचलम के निधन से वैज्ञानिक समुदाय और सामरिक विश्व में एक बड़ा खालीपन आ गया है। ज्ञान, अनुसंधान के प्रति उनके जुनून और भारत की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत बनाने में समृद्ध योगदान के लिए उनकी काफी सराहना की जाती है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’

अरुणाचलम ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला और रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला में सेवाएं दी थीं। अरुणाचलम वर्ष 1982 से 1992 तक डीआरडीओ के प्रमुख और रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे थे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अरुणाचलम के योगदान के लिए उन्हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1980), पद्म भूषण (1985) और पद्म विभूषण (1990) से सम्मानित किया गया था।

Advertisment

https://twitter.com/narendramodi/status/1692019846605865399?s=20

ये भी पढ़ें:

Chit Fund Fraud: इंवेस्टर्स से 5.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने चिटफंड कंपनी के इतने लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज

Delhi News: कोर्ट ने ‘अजन्मे बच्चे की मृत्यु’ के लिए मुआवजा देने का दिया आदेश, पढ़ें पूरी खबर

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

Advertisment

Haryana Congress Assembly: चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर हुआ मंथन

Gadar 2 Box Office Collection Day 6: छठें दिन भी गदर 2 ने की छप्पड़-फाड़ कमाई, सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

pm modi condolence PM Modi former drdo chief died "Vs arunachalam
Advertisment
चैनल से जुड़ें