Advertisment

Former CM: हरियाणा के पूर्व सीएम ने 86 साल की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा, अंग्रेजी में लाए इतने नंबर

Former CM: हरियाणा के पूर्व सीएम ने 86 साल की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा, अंग्रेजी में लाए इतने नंबर former-cm-former-haryana-cm-passed-10th-exam-at-the-age-of-86-brought-so-many-numbers-in-english

author-image
Bansal News
Former CM: हरियाणा के पूर्व सीएम ने 86 साल की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा, अंग्रेजी में लाए इतने नंबर

हिसार। पढ़ने की कोई उम्र नहीं और पढ़ने में कोई शर्म नहीं। यह स्लोगन तो टीवी पर सभी ने सुना है। यह स्लोगन इंडिया में शिक्षा की तरफ लोगों को प्रेरित करने के लिए बनाया गया था। अब यह मुहावरा चरितार्थ किया है हरियाणा के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने। चौटाला ने 86 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास की है। इतना ही नहीं चौटाला 86 साल की उम्र में अंग्रेजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88 अंक हासिल किए हैं। दरअसल चौटाला ने पिछले महीने यानी अगस्त में 10वीं कक्षा के पेपर दिए थे। इस परीक्षा में शामिल होने चौटाला एक स्टूडेंट की तरह बनकर स्कूल में इंग्लिश का पेपर देने पहुंचे थे।

Advertisment

इस तरह चौटाला ने सिरसा के आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में दो घंटे कुर्सी पर बैठकर अंग्रेजी का पेपर दिया था। अब इस पेपर में चौटाला ने 88 अंक हासिल किए हैं। इस पेपर के लिए चौटाला ने एक राइटर की मांग की थी। चौटाला की मांग पर हरियाणा बोर्ड ने उनके लिए एक छात्रा उपलब्ध कराई थी। बोर्ड के नियमों के मुताबिक नौंवी क्लास की एक छात्रा ने पूर्व सीएम का राइटर बनकर इंगलिश का पेपर दिया था। साथ ही पास में चौटाला भी बैठे हुए थे।

तिहाड़ जेल में की पढ़ाई...
दरअसल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला चर्चित जेबीटी भर्ती घोटाले में फंस गए थे। इस कारण साल 2013 में उन्हें जेल की सजा सुनाई गई थी। साल 2013 से 2 जुलाई 2021 तक चौटाला जेल में थे। इसी दौरान उन्होंने 10वीं कक्षा की तैयारी की थी। इसी दौरान उन्होंने 10वीं पास की थी। हालांकि वह अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। इसी कारण उनका रिजल्ट रुक गया था। अब चौटाला ने 10वीं कक्षा पूरी तरह पास कर ली है। अंग्रेजी में चौटाला ने 88 नंबर हासिल किए हैं।

हरियाणा की खबर हरियाणा ओमप्रकाश चौटाला Pradesh Breaking Hindi Petrol diesel price today petrol diesel price hike petrol diesel price cut omprakash chautala pass omprakash chautala paper omprakash chautala degree omprakash chautala class 10th omprakash chautala career omprakash chautala Om Prakash Chautala MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Madhya Pradesh News in Hindi live Haryana NEWS Haryana chautala passed in 10th 10th exam
Advertisment
चैनल से जुड़ें