/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-News-18.jpg)
अशोकनगर। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा पाकिस्तान की ISI एजेंसी के साथ काम करती है, और ऐसी पार्टी में जाकर सिंधिया सब भूल गए। भाजपा में शामिल होकर सिंधिया ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है, ये उनके और उनके परिवार के लिए ठीक नहीं है।
दिग्विजय सिंह के बयान
- राष्ट्रद्रोही पार्टी से हाथ मिलाना राष्ट्रभक्ति है क्या। सिंधिया ने अपने बयानों मैं यह कहा है।
- खुद उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी है जो उनके व उनके परिवार के लिए ठीक नही है
- भाजपा के अंदर लूट हुई है ।
- सोनिया प्रियंका व राहुल से बिना अनुमति के मिलते थे।
- लेकिन आज तक पार्टी छोड़ने की वजह नहीं बता पाए
- कांग्रेस ने सिंधिया को हमेशा महाराज से सम्बोधित करते थे भारतीय जनता पार्टी ने उनको भाईसाब बना दिया।
ग्वालियरः कर्नाटक के बाद अब MP में दूध पर सियासत शुरू
ग्वालियर। इधर, कर्नाटक के बाद अब MP में दूध पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार अमूल दूध को फायदा पहुंचा रही है और एमपी के ब्रांड सांची को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इधर, बीजेपी ने पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हर कहीं साजिश नजर आती है, जो गलत है।
कर्नाटक चुनाव में हुई दूध पर सियासत का असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार पर गुजरात के लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है, जिसके मुताबिक भिंड में संचालित 470 सहकारी दुग्ध संघ संस्थाओं पर ताला लटका दिए गए हैं।
ब्रांड बंद होने की कगार पर आ जाएंगे
अगर ऐसे हालत रहे, तो बाजार से सांची दुग्ध संघ के सभी ब्रांड बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। उनका आरोप ये भी है कि गुजरात को आगे कर मध्यप्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है।
इधर नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे काम में साजिश नजर आती है।
कर्नाटक के चुनाव में अमूल और वहां के लोकल ब्रांड नंदिनी को लेकर राजनीति गरमाई थी। अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस कर्नाटक के इस मुद्दे को एमपी में भुनाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें-
Jabalpur News: कोर्ट मैरिज के बाद शादी के लिए छपवाया कार्ड हुआ वायरल, धर्मांतरण पर हिंदू संगठन नाराज
घर के लिए मिट्टी लेने गई महिला की खदान धंसकने से मौत, बच्चे को किया रेफर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें