Advertisment

MP Election 2023: उमा भारती की चुनाव में एंट्री, रायसेन के सांची से करेंगी प्रचार की शुरुआत

भोपाल। आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हिमालय जाने का प्रोग्राम कैंसल कर मध्य प्रदेश के चुनावी समर में प्रचार के लिए तैयार हो गई हैं।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: उमा भारती की चुनाव में एंट्री, रायसेन के सांची से करेंगी प्रचार की शुरुआत

भोपाल। आखिरकार पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हिमालय जाने का प्रोग्राम कैंसल कर मध्य प्रदेश के चुनावी समर में प्रचार के लिए तैयार हो गई हैं। वे गुरुवार 9 नवंबर से चुनाव प्रचार की शुरुआत भी करने वाली हैं। उमा भारती का चुनाव प्रचार अभियान सांची से शुरू होगा।

Advertisment

चुनाव प्रचार में लगने से पहले ही अब उमा भारती एक्टिव हो गई हैं। इसी बीच उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना पर अरविंद केजरीवाल के दावे को भी गलत बताया है।

सुरखी में भी चुनावी रैली करेंगी उमा भारती

बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सिलवानी के बम्होरी और सागर के सुरखी में भी चुनावी रैली करेंगी। हालांकि,इससे पहले उमा भारती प्रचार से मना करके हिमालय जाने की घोषणा कर चुकी थीं। बीजेपी की स्टार प्रचारक लिस्ट में उनका नाम नहीं था।

इसे लेकर उमा भारती ने नाराजगी भी जाहिर की थी। इसके बावजूद उमा भारती ने कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें जहां भी प्रचार के लिए बुलाएंगे, वे वहां जाएंगी।

Advertisment

उमा ने कहा था अभी ठीक होने में लंबा समय लगेगा

कुछ दिन पहले उमा भारती ने ट्वीट करके बताया था कि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बायें पैर में लगी चोट बड़ा नुकसान कर गई है। 28 तारीख से फिजियोथेरोपी झांसी में चली। सुधार न होते देख झांसी में ही एमआरआई हुई। डॉक्टरों के निर्देश से भोपाल वापस लौट रही हूं। लगभग 3 महीने तक चिकित्सा, फिजियोथेरोपी, दवाई, बेड रेस्ट को मिलाकर के अब ठीक होने में लंबा समय लगेगा।

'थकान से कमजोर हुई केजरीवाल की याददाश्त'

इसी बीच तीर्थ दर्शन योजना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे को झूठा बताते हुए उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर लिखा, "केजरीवाल जी अत्यधिक तनाव और दबाव से थक गए हैं उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सबसे पहले मध्य प्रदेश में मेरे बड़े भाई श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने शुरू की।"

लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगी उमा भारती

मालूम हो कि उमा भारती आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन वो साफ कर चुकी हैं कि वो आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव जरूर लड़ना चाहती हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में जो कहना था वो कह चुकी हैं और अब आगे बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के कहने की बारी है।

Advertisment
उमा भारती मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ मप्र चुनाव 2023 उमा भारती चुनावी सभा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें